ग्रेनो में 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में 5 राज्यों के 200 युवक शामिल, सुरक्षा में 20 पैरामिलिट्री कर्मी तैनात

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में माय भारत नामक कार्यक्रम के तहत 7वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में 5 राज्यों के युवा शामिल हैं। 
यह कार्यक्रम 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में शामिल 200 युवाओं की सुरक्षा के लिए 20 पैरामिलिट्री कर्मियों की तैनाती की गई है। 
 
ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कालेज में आयोजित
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, गौतम बुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डा शिवाकांत द्विवेदी ने कहा की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा परिश्रम के साथ सही दिशा में आगे बढ़ें, अनुशासन और संयम बनाए रखें तथा अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहें, तो सफलता निश्चित है। जनजातीय क्षेत्रों से आए ये युवा हमारे राष्ट्र की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे आदान-प्रदान कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
विशिष्ट अतिथि  कालेज के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम  ने कहा कि जीएनआईओटी सदैव शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। हमें गर्व है कि हमारे परिसर में देश के विभिन्न जनजातीय अंचलों से आए युवा एक साथ सीखने और अनुभव साझा करने के लिए उपस्थित हैं। यह पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करती है। वहीं आशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित अंकुर सिंह ने कहा कि जनजातीय युवाओं में अपार प्रतिभा और ऊर्जा है। आवश्यकता है उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की। यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
 
बता दें कि इस कार्यक्रम में देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र एवं झारखंड के आठ जनजातीय बहुल जिलों बालाघाट, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, कालाहांडी, कंधमाल, गडचिरोली एवं पश्चिमी सिंहभूम से कुल 200 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए 20 पैरामिलिट्री कर्मी भी उनके साथ उपस्थित हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें नई तकनीकों, शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास के अवसरों तथा राष्ट्रीय एकता की भावना से परिचित कराना है।
 
कार्यक्रम का संचालन लेखा अधिकारी फ़रमूद अख्तर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माय भारत, गौतम बुद्ध नगर के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह अन्य उपस्थित रहे। 
 
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय