नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के थाना रबूपुरा क्षेत्र के भिकनपुर गांव के पास एक व्यक्ति खेत में लहूलुहान अवस्था में मृत मिला है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के भिकनपुर से कलूपुरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास खेत में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ पड़े हुए थे। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उनकी पहचान पहचान किसान सुखदेव शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम कल्लूपुरा के रूप में हुई है। उनकी उम्र 32 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। बताया जाता है कि मृतक को जमीन अधिग्रहण के रूप में मोटा मुआवजा मिला था। वहीं ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि संभवतः पैसों को लेकर घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
टिप्पणियां