नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति के सामर्थय का बनी प्रतीक, ट्रेन आपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर कार्यों में हमारी बेटियां कार्यरत: पीएम मोदी

मेरठ। आज रैली ग्राउंड मोहिउद्दीनपुर मेरठ में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत खंड (05 कि0मी0) मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत खंड (21 कि0मी0) के उद्घाटन के साथ दिल्ली-मेरठ नमो भारत के सम्पूर्ण कॉरिडोर एवं मेरठ मैट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 कि0मी0) का उद्घाटन/लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत तथा मेरठ मैट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ संग मेरठ साउथ से शताब्दी नगर तक मेट्रो में सफर भी किया।  प्रधानमंत्री ने मेट्रो में दिव्यांग बच्चों, स्कूली बच्चों, मेडिकल छात्रों व अन्य लोगों से संवाद भी किया।  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। देश को समर्पित उक्त ऐतिहासिक परियोजनाओ की डाक्यूमेंटी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बाबा औघडनाथ की पावन धरती व मेरठ की क्रांति धरा पर आज विकसित उ0प्र0 विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल व मैट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मैट्रो और टिविन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का संचालन विकसित होते और बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होने कहा कि हमारी कार्य संस्कृति यह है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाये उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि मेरठ मैट्रो में सफर किया इस दौरान मेरी स्कूल, कालेज के अनेक युवाओ से और अन्य यात्रियो से बातचीत हुई है सबका यही कहना था कि इतने शानदार काम की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। महिलाओ से हुई वार्ता के बारे में बताते हुये उन्होने कहा कि 11 वर्ष पूर्व यहां डर और भय का माहौल होता था अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगो को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है। उन्होने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति के सामर्थय का प्रतीक भी बनी है। इसमें ट्रेन आपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर कार्यों में हमारी बेटियां ही कार्यरत है। 
 प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरठ की इस धरती से उनका एक विशेष नाता रहा है। वर्ष 2014, 2019 तथा वर्ष 2024 के लोकसभा के चुनाव के लिए मेरठ से ही चुनावी सभाओ की शुरूआत हुई। मेरठ के किसानो, उद्यमियो, लघु उद्योग से जुडे श्रमिक, कारीगर, दुकानदारो ने मुझे हमेशा बहुत आशीर्वाद दिया है। 2014 से पूर्व भारत में मैट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था जबकि आज देश के 25 से ज्यादा शहरो में मैट्रो चलने लगी है। उन्होंने कहा कि आज भारत मैट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बडा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई शहरो में मैट्रो पर काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरो तक मैट्रो पहुंची है। हमारी सरकार ने देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढाया। देश में यह पहली बार हो रहा है जब एक ही स्टेशन से एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मैट्रो रेल चलेगी, यानि एक ही प्लेटफार्म से आप शहर के भीतर भी यात्रा कर पायेंगे और उसी स्टेशन से सीधे दिल्ली भी आ-जा सकते है, इससे मेरठ के हजारों यात्रियों को फायदा होगा, जो पढाई, नौकरी व अन्य कामकाज के लिए रोजाना दिल्ली आते-जाते है। पश्चिमी यूपी में नये-नये एक्सप्रेसवे, डेडीक्रेटेड फ्रेट कोरिडोर बन रहे है जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है ये प्रोजेक्ट जब बनते है तब भी रोजगार मिलते है और बाद में नये उद्योग लगते है नये कारोबार आते है उससे भी नये रोजगार पैदा होते है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 की यह धरती श्रम की धरती हैं, यह सृजन की धरती है यहां के किसान हो, पशुपालक हो, छोटे लघु उद्यमी हो बुनकर शिल्पकार हो ये सभी विरासत और विकास के मंत्र को साकार कर रहे है।
 
 उन्होंने कहा कि दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति बहुत आशावान है, दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे है। आज विकसित देश भारत के साथ जुडने के लिए उत्सुक है, क्योकि उनको भारत के विकास में अपना भविष्य दिखता है, उनको भारत की युवा शक्ति में उम्मीद दिखती है। आज दुनिया को लगता है कि भारत वो ताकत है जो इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है। लघु एवं कुटीर उद्योगो को इन समझौतो का बडा लाभ होने वाला है। मेरठ सहित यह पूरा क्षेत्र लघु उद्योगों का है, एमएसएमई का बहुत बडा सैक्टर है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केन्द्र सरकार के बजट में लघु उद्योगों के लिए 10 हजार करोड रूपये के विशेष फंड की घोषणा की गई है, जिससे यूपी के एमएसएमई इकाइयों को बढाने में और प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि बजट में हमने कपडा उद्योग के लिए, बुनकर समाज के लिए, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज रोजगार योजना की घोषणा की है इससे खादी, हैण्डलूम, हस्तशिल्प को विश्व बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पहले छोटे कारीगर केवल रूपये 10 लाख तक का सामान कोरियर से भेज सकते थे अब यह सीमा पूरी तरह से हटा दी गई है। इससे मेरठ सहित यूपी के सभी बुनकर और अन्य छोटे उद्यमी ऑनलाईन ऐप के माध्यम से अमेरिका या यूरोप के ग्राहकों को भी अपने प्रोडक्ट आसानी से बेच पायेंगे। 
 10 वर्ष पूर्व मेरठ के दंगे, पश्चिमी यूपी में क्रिमिनलो की गैंग, खराब सडके, बिजली की कटौती और पिछडेपन की परिस्थितियां चर्चा में रहता था। पश्चिमी यूपी के अपराध पर फिल्मे बनती थी, लेकिन आज यूपी को विकास के लिए जाना जा रहा है, आज यूपी को ब्रहमोस, मोबाइल फोन बनाने, एयरपोर्ट बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होने कहा कि मेरठ में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पर जीरो ट्रॉलरेंस के तहत कार्यवाही हो रही है। जब कानून व्यवस्था सुधरती है तो व्यापार, कारोबार दुकानदारी के लिए भी माहौल बनता है, इसलिए आज यूपी की अर्थव्यवस्था में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। योगी जी के नेतृत्व में यूपी देश का बडा मैन्यूफैक्चरिंग हब बन रहा है। उन्होने बताया कि सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के बनने से यूपी का सामर्थय और ज्यादा बढ जायेगा, इससे यहां नये निवेश, नये रोजगार के लिए अदभुत संभावनाएं बनेगी। सरकार यूपी को देश की सबसे बडी इकोनोमी बनाने के लिए काम करती रहेगी। यूपी विकसित होगा तो भारत विकसित होगा। 
मुख्यमंत्री ने पीएम को बताया आधुनिक भारत का शिल्पी:-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम के ‘विकसित भारत’ विजन की वैश्विक नेता भी जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ गरीब-वंचित, अन्नदाता किसान, महिला व युवा समेत समाज के हर तबके को मिलना सुनिश्चित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए कहा कि पूरे देश के विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी तो कोई मंत्री अपने विभागीय कार्यों की भी नहीं करता। सीएम योगी रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा होली से ठीक पहले नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ मेट्रो का भी उपहार दिया जा रहा है। यह उपहार विकसित भारत की उस नींव को सुदृढ़ करने का नया माध्यम है, जिसमें अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भारत की ताकत दिखती है। पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी। इसे तय करने में चार से पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ती थी। दिल्ली दूर है, यह मानते हुए लोग थक-हार कर बैठ जाते थे और सोचते थे कि जाम में फंसना पड़ेगा। आज 12 लेन के एक्सप्रेसवे से दिल्ली व मेरठ जुड़े हैं। मेरठ से दिल्ली पहुंचने में मात्र 45-50 मिनट लगते हैं। आज प्रधानमंत्री जी ने नमो भारत रैपिड रेल व मेरठ मेट्रो का नया उपहार दिया है, जो इस दूरी को और घटा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत के माध्यम से अत्य़ाधुनिक-सुरक्षित तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं आज भारत की पहचान बन रही हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को ही गौतम बुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर के नए प्लांट का शिलान्यास किया है, यानी हमारा भारत आने वाले समय की चुनौतियों को देखते पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। 
 
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति दृष्टिकोण विकसित भारत की उस आधारशिला का विजन है, जिसकी दुनिया में चर्चा है। देश में नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, मेट्रो का विस्तार, वंदे भारत, वाटरवे, एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सुविधा बहुत तेजी से फैली है। आज हर कोई इसकी ताकत को महसूस कर रहा है। इसके जरिए जीवन को आसान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने देखा है कि 2014 के पहले देश कैसे चलता था। हाल में ही प्रधानमंत्री ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मॉनीटरिंग करते हुए 50वीं बैठक की। इससे पहले बड़े प्रोजेक्ट्स की मॉनीटरिंग नहीं होती थी। आज विकास कार्यों की जितनी समीक्षा प्रधानमंत्री जी करते हैं, उतनी कोई मंत्री भी अपने विभागीय कार्यों की नहीं करता। अब देश में प्रगति नाम की आधुनिक व्यवस्था दिखाई दे रही है। प्रगति की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री जी द्वारा आइडिया दिया जाता है। यह प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली है कि दशकों से लंबित 85 लाख करोड़ की परियोजनाएं मात्र 10 वर्ष में धरातल पर उतरी हैं।
सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बने यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ही इसका शिलान्यास किया था। यह विश्वविद्यालय अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा, कक्षाएं गत वर्ष प्रारंभ हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री का खेल संस्कृति पर विशेष जोर है। मेरठ का ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) खेल आइटम ही है। सीएम योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी लगभग तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जी ने ही उसका शिलान्यास किया था। आज प्रदेशवासियों की इच्छा है कि खेल विवि व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से हो। इसी तरह केंद्रीय कैबिनेट ने हाल में नोएडा मेट्रो के नए रूट को स्वीकृति दी है। सीएम ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि मेट्रो के नए रूट का शिलान्यास और तीन वर्ष में इसके तैयार होने के उपरांत इसका लोकार्पण भी आपके द्वारा हो। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की धरती भारत की पौराणिक-ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाह रही है। क्रांतिनायक धन सिंह गुर्जर, राव कदम सिंह, क्रांतिकारी शाहमल व मातादीन वाल्मीकि ने इसी धरा से भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान और भारत की आजादी की लड़ाई को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का शंखनाद किया था। 
 
इस अवसर पर  उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास उद्यमिता, राज्यमंत्री शिक्षा भारत सरकार जयंत चौधरी, राज्यमंत्री वित्त पंकज चौधरी, मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनैतिक पेंशन उ0प्र0  धर्मपाल सिंह,  राज्यमंत्री जलशक्ति उ0प्र0  दिनेश खटीक,  राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उ0प्र0 सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष  गौरव चौधरी,  सांसद मेरठ श्री अरूण गोविल,  सांसद बिजनौर  चंदन चौहान, सांसद बागपत डा0 राजकुमार सांगवान,  राज्यसभा सांसद डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी,  विधायक मेरठ कैंट  अमित अग्रवाल,  विधायक सिवालखास  गुलाम मौहम्मद,  एमएलसी दिनेश गोयल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, श्रीचंद शर्मा,  एमएलसी  अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष  विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, डीजीपी उ0प्र0 राजीव कृष्ण, एडीजी भानु भास्कर, आयुक्त मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व आमजन उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुजफ्फरनगर। होली के आगामी त्यौहार के मद्देनजर शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली (वसुंधरा) अंडरपास के पास बीती रात भाजपा सोशल मीडिया सेल के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहादरपुर के जंगल में मिले मानव कंकाल के मामले में पुलिस ने पहचान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय