पीएम मोदी ने मेरठ वासियों को दी बड़ी सौगात..मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों के साथ किया सफर

On

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और शहरी परिवहन को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों को बड़ा बढ़ावा मिला है। पीएम मोदी ने मेरठ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, पीएम मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पहुंचे और मेट्रो व ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया।

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

साथ ही आरआरटीएस के शेष खंडों का उद्घाटन भी किया, जिनमें दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किलोमीटर का हिस्सा और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है। उन्होंने मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की और उसमें सवार यात्रियों व छात्रों से बातचीत की। इसी दौरान, दो छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएंगे। कॉरिडोर की शुरुआती स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है।

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख मल्टी-मॉडल हब के रूप में स्थित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को सरलता से जोड़ता है। शुरू होने वाले अन्य तीन नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं। एक ही बुनियादी ढांचे पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह निर्बाध एकीकरण तेज रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा, जो भारत में एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इससे सड़क यातायात में भीड़ कम होगी और नतीजतन वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुजफ्फरनगर। होली के आगामी त्यौहार के मद्देनजर शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली (वसुंधरा) अंडरपास के पास बीती रात भाजपा सोशल मीडिया सेल के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहादरपुर के जंगल में मिले मानव कंकाल के मामले में पुलिस ने पहचान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय