बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली में लगाए थे 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर

On

नई दिल्ली। तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठनों की शह पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी। पकड़े गए संदिग्धों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए। दिल्ली पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु से पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे।

भारत मंडपम विवाद पर सियासत गरमाई! मंत्री अनिल राजभर का कांग्रेस पर तीखा हमला ये भी पढ़ें  भारत मंडपम विवाद पर सियासत गरमाई! मंत्री अनिल राजभर का कांग्रेस पर तीखा हमला

तमिलनाडु के उथुकुली से 2, पल्लादम से 3 और तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। सामने आया है कि संदिग्धों ने अपनी पहचान छिपाकर रखी और फर्जी आधार कार्ड के सहारे गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर आतंकियों के मददगार बनकर इन संदिग्धों ने कई शहरों की रैकी की। दिल्ली में फ्री कश्मीर के पोस्टर भी लगाए। वे अन्य संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल थे। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि संदिग्धों के पास से बरामद मोबाइल का इस्तेमाल कथित तौर पर बैन किए गए आतंकी संगठनों को सपोर्ट करने वाले कंटेंट को शेयर करने और संदिग्ध हैंडलर्स के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया गया था। हालांकि, कम्युनिकेशन रिकॉर्ड को एनालाइज करने और बड़े नेटवर्क से संभावित लिंक की पहचान करने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां भड़काऊ ऑनलाइन एक्टिविटी और बॉर्डर पार से काम कर रहे कट्टरपंथी लोगों के साथ संदिग्ध बातचीत के बारे में खास इंटेलिजेंस इनपुट के बाद की गईं। पुलिस ने तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे और संदिग्धों को पकड़ा। संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई। इस आतंकी मॉड्यूल में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं। पिछले दिनों दो संदिग्धों को दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। फिलहाल, दिल्ली पुलिस तमिलनाडु में गिरफ्तारी के बाद सभी संदिग्धों को दिल्ली लेकर पहुंची है। यहां संदिग्धों से पूछताछ हो सकती है, जिसमें कई और खुलासे होने की संभावनाएं हैं। 

मुजफ्फरनगर में वहलना में मिलावटी तेल और रिफाइंड फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतिबंधित रसायनों के जरिए परोसा जा रहा था 'जहर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में वहलना में मिलावटी तेल और रिफाइंड फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतिबंधित रसायनों के जरिए परोसा जा रहा था 'जहर'

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय