मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

डीएम अनुज कुमार और एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर चला महाअभियान; बिलारी से कोतवाली तक चेकिंग, ओवररेटिंग और मिलावट मिलने पर सीधे जेल भेजने की चेतावनी

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी अनुज कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल के कड़े निर्देशों के बाद जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी को पूरी तरह रोकना है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली सुनीता दहिया ने सिटी मजिस्ट्रेट और आबकारी टीम के साथ कोतवाली व नागफनी क्षेत्र में पैदल गश्त की। टीम ने अचानक शराब की दुकानों पर पहुँचकर स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस और बिक्री अभिलेखों को खंगाला। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि यदि कहीं भी मिलावटी या बिना लाइसेंस की शराब पकड़ी गई, तो दुकानदार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना ये भी पढ़ें  कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

ओवररेटिंग पर गिरेगी गाज, सीसीटीवी कैमरों की हुई जांच

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल ये भी पढ़ें  गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल

प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण के दौरान केवल स्टॉक ही नहीं, बल्कि दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची और दुकानदारों को निर्धारित समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए। बिलारी क्षेत्र में भी क्षेत्राधिकारी ने नायब तहसीलदार के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया। यहाँ दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि 'ओवररेटिंग' (तय दाम से अधिक वसूली) की शिकायत मिलने पर तत्काल लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।

15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर होटल में किया गैंगरेप, हाथ-पैर बांधकर दी जान से मारने की धमकी, तीनों आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर होटल में किया गैंगरेप, हाथ-पैर बांधकर दी जान से मारने की धमकी, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर तंत्र सक्रिय, संदिग्धों पर कड़ी नजर

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें अब लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। प्रशासन ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अपने मुखबिर तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध शराब की बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय