पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन में किया सफर, स्कूली बच्चों से की बात

मेरठ। मेरठ में आज का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। आज रविवार 22 फरवरी 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिधरा मेरठ से नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल का मेरठ के लोगों और अधिकारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।


पीएम मोदी के साथ किया सफर
पीएम मोदी के साथ छात्र-छात्राओं ने भी नमो भारत ट्रेन में सफर किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर स्थित नमो भारत स्टेशन पहुंचे। जहां से उन्होंने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को रवाना किया। इसके बाद एक अलग नमो भारत में प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नमो भारत मेरठ दक्षिण स्टेशन पहुंचे। इस नमो भारत ट्रेन में पीएम मोदी, सीएम योगी सहित 17 लोग सवार थे। जिनमें पांच स्कूली बच्चे, चार एमबीबीएस छात्र, पांच सफाईकर्मी और तीन उद्यमी शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत करते हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दक्षिण स्टेशन से सीधे जनसभा स्थल पर मोहिउद्दीनपुर पहुंचे।

अमरोहा: "लक्ष्य पर रखें सटीक निशाना", बिजनौर फायरिंग रेंज में एसपी अमित कुमार आनंद ने रिक्रूट आरक्षियों को सिखाए युद्ध कौशल के गुर ये भी पढ़ें  अमरोहा: "लक्ष्य पर रखें सटीक निशाना", बिजनौर फायरिंग रेंज में एसपी अमित कुमार आनंद ने रिक्रूट आरक्षियों को सिखाए युद्ध कौशल के गुर


82.15 किलोमीटर लंबा हाईस्पीड कॉरिडोर :—
कई महीने के लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। 82.15 किमी लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर आज से आम जनता के लिए शुरू हो गया है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है।

लखनऊ मेट्रो की रेल पटरियों पर गंभीर सवाल, CAG रिपोर्ट में मानकों के उल्लंघन और लापरवाही का खुलासा ये भी पढ़ें  लखनऊ मेट्रो की रेल पटरियों पर गंभीर सवाल, CAG रिपोर्ट में मानकों के उल्लंघन और लापरवाही का खुलासा


करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ को 12,930 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास की परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

मुरादाबाद नगर निगम टीम से धक्का-मुक्की का आरोप! टैक्स वसूली पर मुरादाबाद में बवाल, कांग्रेस पार्षद समेत कई पर केस ये भी पढ़ें  मुरादाबाद नगर निगम टीम से धक्का-मुक्की का आरोप! टैक्स वसूली पर मुरादाबाद में बवाल, कांग्रेस पार्षद समेत कई पर केस

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

भारतीय समाज में शादी केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रही है, बल्कि इसे हमेशा से परिवार, समाज और संस्कारों...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम प्रकाश चौक स्थित प्रसिद्ध 'रूप फर्नीचर' शोरूम पर स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग ने बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मुजफ्फरनगर। पुरानी लग्जरी कारों (लग्जरी कार्स) के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 15 लाख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मीरापुर। क्षेत्र के पड़ाव चौक स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सतेदी रजवाहा मार्ग...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय