शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

भारतीय समाज में शादी केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रही है, बल्कि इसे हमेशा से परिवार, समाज और संस्कारों से जुड़ी एक पवित्र संस्था माना गया है। विवाह को जीवनभर का साथ, सुख-दुख में एक-दूसरे का संबल और सामाजिक स्थिरता की आधारशिला समझा जाता रहा है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में इस संस्था की तस्वीर तेजी से बदली है। आज शादी का मतलब साथ निभाने का संकल्प कम और सामाजिक प्रदर्शन अधिक होता जा रहा है। परिणामस्वरूप रिश्ते कमजोर हो रहे हैं और तलाक या अलगाव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
आज यह एक कड़वी सच्चाई है कि लोग शादी पर 20–25 लाख रुपये या उससे भी अधिक खर्च कर रहे हैं, लेकिन उसी शादी के कुछ महीनों या दिनों तक चलने की कोई गारंटी नहीं रह गई है। आंकड़े बताते हैं कि शहरी क्षेत्रों में लगभग 40 से 50 प्रतिशत वैवाहिक रिश्ते टूटने की कगार पर हैं या पहले ही टूट चुके हैं। यह केवल व्यक्तिगत विफलता नहीं, बल्कि एक गहरी सामाजिक समस्या का संकेत है, जिसे नज़रअंदाज़ करना आने वाले समय में भारी पड़ सकता है।
इस संकट का सबसे बड़ा कारण है दिखावे की संस्कृति। शादी अब एक निजी निर्णय नहीं, बल्कि एक भव्य इवेंट बन चुकी है, जिसमें होटल, डेस्टिनेशन वेडिंग, महंगे कपड़े, फोटोशूट और सोशल मीडिया पोस्ट सबसे अहम हो गए हैं। लोग यह सोचने में अधिक समय लगाते हैं कि मेहमान क्या कहेंगे, रिश्तेदार कितने प्रभावित होंगे और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें कैसी दिखेंगी। लेकिन यह सोचने का समय नहीं निकालते कि जिस इंसान के साथ पूरी ज़िंदगी बितानी है, उसके विचार, स्वभाव, सहनशीलता और जीवन के प्रति दृष्टिकोण क्या हैं।
सोशल मीडिया ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। हर व्यक्ति खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश में अपनी वास्तविकता छिपा रहा है। शादी से पहले बनाई गई यह “परफेक्ट इमेज” शादी के बाद धीरे-धीरे टूटती है और जब सच्चाई सामने आती है, तब निराशा, टकराव और असंतोष जन्म लेता है। लोग समझ पाते हैं कि वे जिस इंसान से शादी कर बैठे हैं, वह वैसा नहीं है जैसा उन्होंने कल्पना की थी।
दूसरा बड़ा कारण है धैर्य की कमी और अहंकार की अधिकता। आज के समय में लोगों का पेशेंस लेवल लगभग शून्य पर आ गया है, जबकि ईगो का स्तर सौ पर पहुंच चुका है। छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में दरार आ जाती है। संवाद करने, समझाने और समझने की जगह लोग तुरंत निष्कर्ष निकाल लेते हैं कि यह रिश्ता काम नहीं करेगा। “मैं क्यों समझौता करूँ?” और “मेरी खुशी सबसे ऊपर है” जैसी सोच रिश्तों को खोखला कर रही है।
पहले रिश्तों में समस्याएं आती थीं, लेकिन उन्हें सुलझाने की कोशिश की जाती थी। आज समस्याएं आते ही लोग अलग होने को सबसे आसान समाधान मान लेते हैं। रिश्तों को निभाने की जगह उन्हें बदल देने की मानसिकता बढ़ती जा रही है। यह उपभोक्तावादी सोच केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब रिश्तों में भी प्रवेश कर चुकी है।
एक और महत्वपूर्ण कारण है संयुक्त परिवार प्रणाली का टूटना और एकल परिवारों का बढ़ना। संयुक्त परिवारों में बच्चे बचपन से ही बड़ों को देखकर सहनशीलता, त्याग, जिम्मेदारी और रिश्तों को निभाने की कला सीखते थे। मतभेद होते थे, लेकिन उन्हें बातचीत और समझदारी से सुलझाया जाता था। आज एकल परिवारों में पले-बढ़े बच्चों को यह व्यवहारिक प्रशिक्षण बहुत कम मिल पाता है।
इसका मतलब यह नहीं कि एकल परिवार गलत हैं, लेकिन यह सच है कि उनमें सामूहिक जीवन का अनुभव सीमित होता है। परिणामस्वरूप जब युवा शादी के बाद नए रिश्तों और नई जिम्मेदारियों का सामना करते हैं, तो वे मानसिक रूप से उसके लिए तैयार नहीं होते। थोड़ी-सी असहमति भी उन्हें असहनीय लगने लगती है।
इसके साथ-साथ आर्थिक स्वतंत्रता और बदलती सामाजिक भूमिका भी रिश्तों पर असर डाल रही है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव है, लेकिन इसके साथ ही अपेक्षाओं का टकराव भी बढ़ा है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्वतंत्रता और अधिकारों को लेकर अधिक सजग हैं, जो सही भी है, लेकिन जब यह आपसी सम्मान और संवाद के बिना होता है, तब टकराव की स्थिति बन जाती है। बराबरी का अर्थ सहयोग होना चाहिए, न कि प्रतिस्पर्धा।
एक चिंताजनक पहलू यह भी है कि आज की पीढ़ी लंबे समय तक किसी एक निर्णय पर टिके रहने से डरती है। करियर हो, शहर हो या रिश्ता—हर जगह “अगर बेहतर विकल्प मिल जाए” वाली सोच हावी है। यही सोच शादी जैसे स्थायी संबंध को अस्थिर बना रही है। जब हर समय यह भावना बनी रहे कि इससे बेहतर कुछ और मिल सकता है, तो किसी भी रिश्ते में संतोष और स्थिरता संभव नहीं रह जाती।
इन सभी कारणों के चलते यह आशंका बढ़ रही है कि आने वाले समय में लोग शादी जैसी संस्था से ही दूरी बनाने लगेंगे। कुछ लोग पहले ही विवाह को बोझ या जोखिम के रूप में देखने लगे हैं। यदि यह प्रवृत्ति यूँ ही बढ़ती रही, तो इसका असर केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक ढांचे पर भी पड़ेगा। परिवार, जो समाज की सबसे छोटी इकाई है, यदि कमजोर होगा तो समाज की स्थिरता भी खतरे में पड़ जाएगी।
हालांकि, यह कहना गलत होगा कि समस्या का कोई समाधान नहीं है। असल समस्या शादी में नहीं, बल्कि शादी के प्रति हमारी सोच और प्राथमिकताओं में है। जरूरत है दिखावे और फिजूलखर्ची को कम कर, आपसी समझ, संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को प्राथमिकता देने की। शादी से पहले एक-दूसरे को समय देना, खुलकर बातचीत करना और अपेक्षाओं को स्पष्ट रखना बेहद जरूरी है।
priyanak 2 (3)इसके साथ ही समाज और परिवारों को भी यह समझना होगा कि शादी केवल रस्मों और परंपराओं का पालन नहीं, बल्कि दो व्यक्तियों को मानसिक रूप से जोड़ने की प्रक्रिया है।
 
युवाओं को यह सिखाने की आवश्यकता है कि रिश्ते परफेक्ट नहीं होते, उन्हें धैर्य, सम्मान और समझदारी से मजबूत बनाया जाता है।
अंततः यह समय आत्ममंथन का है।
 
यदि हम आज भी केवल दिखावे, अहंकार और जल्दबाजी को ही प्राथमिकता देते रहे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए रिश्ते केवल अस्थायी समझौते बनकर रह जाएंगे। लेकिन यदि हम समय रहते अपनी सोच बदले, तो शादी जैसी संस्था को फिर से विश्वास, स्थिरता और सम्मान का आधार बनाया जा सकता है। समाज का भविष्य इसी संतुलन पर निर्भर करता है।
 
  (डॉ. प्रियंका सौरभ, पीएचडी (राजनीति विज्ञान), कवयित्री एवं सामाजिक चिंतक हैं।)
 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

डॉ. प्रियंका सौरभ। कवयित्री | सामाजिक चिंतक | स्तंभकार Picture

डॉ. प्रियंका सौरभ समकालीन हिंदी लेखन और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में एक प्रखर और सशक्त हस्ताक्षर हैं। राजनीति विज्ञान में पीएचडी (PhD) की उपाधि प्राप्त डॉ. प्रियंका केवल एक शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवयित्री, प्रखर सामाजिक चिंतक और निर्भीक स्तंभकार के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं।

उनके लेख देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रमुखता से प्रकाशित होते रहते हैं, जिनमें वे अक्सर जटिल राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैं। समाज की विसंगतियों पर चोट करना और मानवीय संवेदनाओं को अपनी लेखनी से पिरोना उनकी शैली की मुख्य विशेषता है। डॉ. प्रियंका सौरभ अपनी कविताओं और लेखों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली (वसुंधरा) अंडरपास के पास बीती रात भाजपा सोशल मीडिया सेल के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम प्रकाश चौक स्थित प्रसिद्ध 'रूप फर्नीचर' शोरूम पर स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग ने बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

भारतीय समाज में शादी केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रही है, बल्कि इसे हमेशा से परिवार, समाज और संस्कारों...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में तैनात एक निरीक्षक और उसके पिता के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

मुज़फ्फरनगर की गांधी कॉलोनी में दिनदहाड़े तांडव: ईंट-पत्थर चले और फिर गूंजी गोली, ट्यूशन से लौटते बच्चों में मची भगदड़

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने अब पॉश कॉलोनियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर की गांधी कॉलोनी में दिनदहाड़े तांडव: ईंट-पत्थर चले और फिर गूंजी गोली, ट्यूशन से लौटते बच्चों में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय