मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर बनाया निशाना, बरेली का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया; बुढ़ाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में तैनात एक निरीक्षक और उसके पिता के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर मामला सामने आया है। कस्बे के एक टेलर से बेसिक हेल्थ वर्कर के पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये हड़प लिए गए और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर बुढ़ाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
6 साल पहले बुना गया था ठगी का जाल
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?कस्बे के उत्तरी भटवाड़ा निवासी प्रवीण कुमार (पेशा टेलर) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा और उसके पिता देव शर्मा ने उसे सरकारी नौकरी का झांसा दिया था। मनोज शर्मा ने बेसिक हेल्थ वर्कर के पद पर नौकरी लगवाने का वादा करते हुए 8 लाख रुपये की मांग की थी। प्रवीण के पिता ओमप्रकाश ने विश्वास करते हुए 6 लाख रुपये एकमुश्त और शेष 2 लाख रुपये जॉइनिंग लेटर मिलने पर दे दिए थे।
ये भी पढ़ें टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज़ डोनाल्ड ट्रंप, बोले- व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूंफर्जी जॉइनिंग लेटर और आईडी कार्ड बरामद
आरोपियों ने पीड़ित को बरेली स्वास्थ्य विभाग का एक नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भी सौंपा था। जब पीड़ित जॉइनिंग के लिए पहुंचा, तो उसे पता चला कि उसके पास मौजूद दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। पिछले छह वर्षों से पीड़ित अपने पैसे वापस मांगने के लिए आरोपियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
जेल भिजवाने की धमकी देकर किया खामोश
पीड़ित का आरोप है कि जब भी वह अपने पैसे वापस मांगता, तो आरोपी मनोज शर्मा अपने पद का धौंस दिखाता था। वह आबकारी विभाग के जरिए झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देता था। इसी डर के कारण पीड़ित परिवार लंबे समय तक खामोश रहा। अंत में हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
रसूखदार हैं आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक देहात (SP RA) आदित्य बंसल के निर्देश पर बुढ़ाना कोतवाली में मनोज शर्मा और उसके पिता देव शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आरोपी मनोज शर्मा वर्तमान में गाजियाबाद में आबकारी निरीक्षक के पद पर तैनात है, जबकि उसके पिता देव शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक हैं और देहाती फिल्मों के चर्चित कलाकार भी हैं। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि बैंक ट्रांजैक्शन और विभागीय दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां