मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े फायरिंग, गांधी कॉलोनी में घर में घुसी गोली, दहशत का माहौल
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्रांतर्गत गांधी कॉलोनी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शाम के समय दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि फायरिंग तक हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर थाना नई मंडी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, इस मारपीट और फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मौके से कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है।
वार्ड के सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि आज शाम के समय कुछ युवकों की आपस में लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि गांधी कॉलोनी चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है, मामले का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांधी कॉलोनी में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रहता है जो सही नही है। शाम चार बजे से सात बजे के करीब गांधी कॉलोनी का माहौल सही नही रहता है उस पर पुलिस ध्यान दें।
प्रत्यक्षदर्शी विकास ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। एक दर्जन से अधिक युवक इस झगड़े में शामिल थे। इसी दौरान एक युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। एक गोली गली नंबर 12 स्थित राजेंद्र कुमार के मकान के बिजली मीटर में जा लगी, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल फैल गया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही अन्य आरोपियों की भी पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।दो युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ।
इस घटना के बाद गांधी कॉलोनी के निवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित निगरानी की कमी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां