मुजफ्फरनगरः महाराजा अग्रसेन मार्ग का शिलापट्ट तोड़े जाने पर वैश्य समाज में उबाल, एसओ सिविल लाइंस से मिला प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर: एसएसपी आवास के समीप महाराजा अग्रसेन मार्ग पर लगे नामपट्ट (पत्थर) को शरारती तत्वों द्वारा दोबारा तोड़े जाने की घटना से वैश्य समाज में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को 'संयुक्त वैश्य मोर्चा' का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में थाना सिविल लाइंस पहुंचा और एसओ से मिलकर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

बार-बार निशाना बनाया जा रहा है शिलापट्ट

मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता और सलाहकार सुनील तायल ने बताया कि एसडी पब्लिक स्कूल के सामने टी-प्वाइंट पर महाराजा अग्रसेन मार्ग का पत्थर स्थापित है। इसे पूर्व में भी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसे नगर पालिका चेयरमैन गौरव स्वरूप के सहयोग से फिर से लगवाया गया था। शनिवार को वैश्य कुटुंब के अध्यक्ष पवन सिंहल ने सूचना दी कि उक्त पत्थर फिर से टूटा पड़ा है। प्रतिनिधिमंडल ने जब मौके पर जाकर पड़ताल की, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है।

तेज हवाओं और बूंदाबांदी से एनसीआर की हवा में सुधार, कई इलाके ऑरेंज से येलो जोन में पहुंचे ये भी पढ़ें  तेज हवाओं और बूंदाबांदी से एनसीआर की हवा में सुधार, कई इलाके ऑरेंज से येलो जोन में पहुंचे

दोषियों को मिले कठोर दंड

प्रतिनिधिमंडल ने एसओ सिविल लाइंस से मिलकर नाराजगी जताते हुए कहा कि महापुरुषों के नाम पर स्थापित शिलापट्ट को बार-बार निशाना बनाना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाए। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन गौरव स्वरूप को भी फोन पर पूरी घटना से अवगत कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया।

मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश

पुलिस ने दिया शीघ्र खुलासे का आश्वासन

एसओ सिविल लाइंस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल मौके पर जाने और जांच शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, मनीष गुप्ता, भूपेंद्र गोयल, सर्वेश तायल, राजीव बंसल, अंशुल सिंघल और दीपक जैन सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

  "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान ये भी पढ़ें   "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलेक की तीनों तहसीलों में किया गया। शनिवार को शामली  तहसील सभागार8...
शामली 
शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के समय ठंड का...
शामली 
शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

शामली। शहर  के इंडस्ट्रियल एरिया कंडैला में अवैध रूप से संचालित पनीर फैक्ट्री का सहारनपुर से पहुंची खाद्य विभाग शनिवार...
शामली 
शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शामली। एक प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार...
शामली 
शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

   बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजली विभाग की एक संवेदनहीन कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम में विभागाध्यक्षों द्वारा कर्मचारियों को अवकाश देने के अधिकार पर  31 मार्च तक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सर्वाधिक लोकप्रिय