होली और रमजान से पहले गरीबों को मिला अपना आशियाना, मंत्री कपिल देव ने सौंपी 224 आवासों की चाबियां

मुजफ्फरनगर: जनपद के गरीब और बेघर परिवारों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित 224 आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन पक्के मकानों का वितरण आगामी त्योहारों होली और रमजान से पूर्व एक बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनेगी कॉलोनी

आवासों का वितरण करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लाभार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इन आवासों की नींव रखने से लेकर योजना को पूर्ण कराने तक उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास किए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में होली और रमजान के पर्व एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएंगे, जो समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनुपम मिसाल पेश करेंगे।

मुजफ्फरनगर में होली से पहले बड़ी कार्रवाई, मावा भट्ठियों पर छापा, 100 किलो मिलावटी मावा नष्ट ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में होली से पहले बड़ी कार्रवाई, मावा भट्ठियों पर छापा, 100 किलो मिलावटी मावा नष्ट

दशकों पुराना सपना हुआ साकार

चाबी प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष का भाव साफ नजर आया। अपना घर पाने वाली एक महिला लाभार्थी ने भावुक होकर बताया कि पक्के घर का जो सपना उन्होंने वर्षों से देखा था, वह आज प्रधानमंत्री की इस योजना के माध्यम से साकार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाजपा नेता कुश पूरी, शरद शर्मा, एमडीए बोर्ड मेंबर गजे सिंह सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर: "लावारिसों की वारिस" शालू सैनी ने फिर पेश की इंसानियत की मिसाल, अज्ञात शव को भाई मानकर दी अंतिम विदाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: "लावारिसों की वारिस" शालू सैनी ने फिर पेश की इंसानियत की मिसाल, अज्ञात शव को भाई मानकर दी अंतिम विदाई

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

   मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूप शनिवार को तहसील सदर परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

मुंबई। बैंकिंग और धातु सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी, हालांकि आईटी सेक्टर...
बिज़नेस 
बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर पर...
Breaking News  बिज़नेस 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त ने गदग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में कथित रिश्वत मामले में शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
 लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

गाजीपुर: जनपद के एक निजी स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय मातम पसर गया जब प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय