जानसठ में तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: प्रमोद शर्मा अध्यक्ष और दीपेश गुप्ता बने सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर रघुनाथ सिंह ने मारी बाजी

जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। कड़े मुकाबले के बीच अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शर्मा ने जीत दर्ज कर कुर्सी पर कब्जा किया है, जबकि दीपेश गुप्ता भारी मतों से सचिव निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर रघुनाथ सिंह विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही कचहरी परिसर में जश्न का माहौल बन गया और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

अध्यक्ष पद पर रहा कड़ा मुकाबला

रामपुर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार: मासूमों से अश्लीलता, प्रिंसिपल 'फादर जोसेफ' गिरफ्तार , पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  रामपुर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार: मासूमों से अश्लीलता, प्रिंसिपल 'फादर जोसेफ' गिरफ्तार , पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

बृहस्पतिवार को बार सभागार में हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिला। प्रमोद कुमार शर्मा को सर्वाधिक 61 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रद्युम्न भेटवाल 58 मत पाकर मात्र 3 वोटों से पिछड़ गए। तीसरे प्रत्याशी अजय कुमार पंत को 53 मतों से संतोष करना पड़ा।

 एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत ये भी पढ़ें   एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत

सचिव और कोषाध्यक्ष पद के नतीजे

लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदा ये भी पढ़ें  लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदा

सचिव पद पर दीपेश गुप्ता ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें कुल 71 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रमोद कुशाल को 41 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में चांदबीर सैनी को 38 और विनोद चौधरी को मात्र 21 वोट ही मिल सके। कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा, जहां रघुनाथ सिंह 68 मत लेकर विजयी रहे। मोहम्मद नईम को 52 और अनुज शर्मा को 48 मत प्राप्त हुए।

एल्डर कमेटी की देखरेख में हुई मतगणना

शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने और मतगणना कराने में चुनाव अधिकारी एवं एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप कुमार गोयल, प्रवेश कुमार गोयल, अमन वालिया, हसीन हैदर जैदी और मांगेराम गुर्जर आदि का मुख्य सहयोग रहा। अन्य पदों पर भी सर्वाधिक मत पाने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित टीम ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली। जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
 शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

शामली। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध कब्जे और एक व्यक्ति को रात भर बंधक बनाकर...
Breaking News  शामली 
शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

नयी दिल्ली। देश में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं (Freebies) के मामले पर सुनवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

धर्म का वास्तविक अर्थ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो गया है। हमने यह मान लिया है कि...
Breaking News  अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

उत्तर प्रदेश

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

सहारनपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश की विधानसभा में जनपद के विकास और नागरिक हितों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

सर्वाधिक लोकप्रिय