रामपुर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार: मासूमों से अश्लीलता, प्रिंसिपल 'फादर जोसेफ' गिरफ्तार , पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

सजा के नाम पर चैंबर में बुलाकर 'बैड टच' करता था आरोपी फादर, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से मानवता और शिक्षा जगत को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिलासपुर क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसेफ पर छात्र-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में ही आरोपी प्रिंसिपल की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सजा के बहाने मासूमों से करता था दरिंदगी

मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी

जानकारी के अनुसार, सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को प्रिंसिपल की करतूतों के बारे में बताया। पीड़ित बच्चों का आरोप है कि आरोपी प्रिंसिपल जोसेफ उन्हें सजा देने के नाम पर अपने निजी कमरे (चैंबर) में बुलाता था। वहां वह बच्चों के साथ 'बैड टच' और उनके निजी अंगों से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर बच्चों को बेरहमी से पीटा जाता था और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी। इस डर से कई छात्राओं ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया था।

आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा ये भी पढ़ें  आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा

नशे की हालत में अभद्रता करना पड़ा भारी

संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह ये भी पढ़ें  संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह

जब परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से जवाब मांगा, तो आरोप है कि वह नशे की हालत में था। माफी मांगने के बजाय उसने अभिभावकों से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल परिसर में ही उसकी पिटाई कर दी। करीब दो घंटे तक स्कूल में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यह हैवानियत लंबे समय से चल रही थी और आरोपी पहले भी मौखिक रूप से माफी मांग चुका था, लेकिन उसकी हरकतें नहीं रुकीं।

पंचायत में माफीनामा, लेकिन गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

प्रकरण को सुलझाने के लिए मंगलवार को नैनीताल हाईवे स्थित पंजाबनगर के एक धार्मिक स्थल में बड़ी पंचायत बुलाई गई। इसमें ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधि फादर शसिन व फादर विजय शामिल हुए। प्रबंधन ने आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही, लेकिन अभिभावक इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए।

परिजनों का साफ कहना है कि मासूमों के भविष्य और उनकी अस्मत से खिलवाड़ करने वाले "हैवान" को केवल निलंबन की सजा काफी नहीं है। अभिभावक आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी सजा की मांग पर अड़े हुए हैं। भोट थाना पुलिस ने ग्राम सतरा खेड़ा निवासी रंजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी फादर जोसेफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Views: 250

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर