मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी
दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में चल रहा था वांछित; कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद की तितावी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पकड़ा गया आरोपी रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।
रंगदारी मांगने के बाद दी थी जान से मारने की धमकी जानकारी के अनुसार, ग्राम जसोई निवासी बिलाल ने 8 मार्च को थाना तितावी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीर हमजा और उसके भाई ओसाम ने उसके भाई से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो जान से मार दिया जाएगा। इस सनसनीखेज शिकायत के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
घेराबंदी के दौरान पुलिस पर झोंका फायर इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अमीर हमजा छतैला के जंगल में एक आम के बाग में छिपा है। जब पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की, तो खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जांबाज पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी अमीर हमजा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
ये भी पढ़ें भारत की नारी शक्ति का साहस, धैर्य और संघर्ष देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हैः रक्षामंत्रीअपराधिक इतिहास और जेल की सलाखें पुलिस के अनुसार, अमीर हमजा पर पहले से ही रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, अमित चौधरी, हेड कांस्टेबल अनीस खान, नवीन कुमार, राहुल और दीपक शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां