मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भलवा निवासी 25 वर्षीय अजीत के रूप में हुई पहचान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली थाना क्षेत्र के भूड़ चौकी इलाके में बीती रात एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) लाइन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान गांव भलवा निवासी अजीत के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, बीती रात डीएफसी लाइन के पास से गुजरते समय 25 वर्षीय अजीत अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी, घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक युवक अजीत के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुँचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस आकस्मिक मृत्यु से शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने शुरु की कार्यवाही
खतौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि युवक पटरी के पास किन परिस्थितियों में पहुँचा था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां