मुजफ्फरनगर के खतौली में चलती ट्रेन से गिरा हिमाचल का युवक, दर्दनाक मौत
टबिट्टा फाटक के पास हुआ हादसा: आधार कार्ड और पैन कार्ड हुई पहचान, पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भीषण रेल हादसा सामने आया है, जहाँ चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुँची।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम थाना क्षेत्र के टबिट्टा फाटक स्थित अपर लाइन पीलर नंबर 97/15-95/17 के पास एक युवक चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खतौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को दुखद घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने से पहले पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली के पमनावली में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से मचा तांडव, लाखों का सामान राखदस्तावेजों से हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से उसकी पहचान 36 वर्षीय गफ्फार अली (पुत्र जहूर हसन) के रूप में हुई। गफ्फार अली हिमाचल प्रदेश के जनपद सिरमौर की तहसील पोंटा साहिब के अंतर्गत गांव पट्टी नथा सिंह (पोस्ट शिवपुर) का निवासी था। पुलिस का मानना है कि यात्री संभवतः ट्रेन के गेट के पास खड़ा होगा, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां