मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार
नई मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: निर्दोषों को जाल में फंसाकर 10 लाख तक की मांग करता था गिरोह; एसएसपी ने टीम को दिया 15 हजार का ईनाम
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए सीधे-साधे लोगों को झूठे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में फंसाकर अवैध वसूली करने वाले एक शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य कड़ी रही एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस के अनुसार, 7 मार्च को एक पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर इस गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि यह गिरोह एक महिला का सहारा लेकर लोगों को अपने जाल में फंसाता है और फिर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूलता है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 107/26 बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपएइन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वरजीना (निवासी गढ़ी सरवट), आफताब, रियासत और साजिद (निवासी रथेडी) को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे महिला के जरिए लोगों को फंसाकर दुष्कर्म की तहरीर देते थे और फिर लाखों रुपये की मांग करते थे।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में साढ़े आठ फीट लंबे युवक का आरटीओ कार्यालय में आगमन, आकर्षण का केंद्र बने करण सिंहहरिद्वार तक फैला था नेटवर्क:
जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने हरिद्वार के सिडकुल थाने में भी एक झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दो लोगों से समझौते के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी। फिलहाल, परवेज पुत्र अनवर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां