गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

On

नई दिल्ली। गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का बहुत खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। ऐसे में मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। गर्भावस्था के दौरान हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद साबित होता है।

गर्भावस्था के दौरान योग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है। इस समय हार्मोनल बदलावों की वजह से कई महिलाओं को बेचैनी, घबराहट या मूड स्विंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने से मन शांत रहता है और मानसिक संतुलन बना रहता है। इसके अलावा, योग से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को ठीक से नींद नहीं आती, लेकिन हल्के योग अभ्यास और श्वास तकनीकों से शरीर को आराम मिलता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा यह जादुई जूस, जान लें सेवन से लेकर फायदे ये भी पढ़ें  लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा यह जादुई जूस, जान लें सेवन से लेकर फायदे

योग गर्भवती महिलाओं के शरीर को प्रसव के लिए भी तैयार करता है। कई शोधों में यह पाया गया है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से योग करती हैं, उनमें सामान्य प्रसव की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही प्रसव के समय लगने वाली अवधि भी कम हो सकती है और प्रसव पीड़ा भी अपेक्षाकृत कम महसूस होती है। योग के कुछ विशेष आसन पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे डिलीवरी के समय शरीर बेहतर तरीके से सहयोग करता है। यही वजह है कि कई अस्पतालों और मातृत्व केंद्रों में भी गर्भवती महिलाओं को योग करने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली आम समस्याओं जैसे कमर दर्द, शरीर में दर्द और थकान से राहत पाने में भी योग काफी मददगार साबित होता है। जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है, शरीर का वजन और दबाव भी बढ़ता है, जिससे कमर और पीठ में दर्द होने लगता है। नियमित योग करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं, जिससे इन परेशानियों में काफी राहत मिलती है। इसके अलावा योग उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक होता है।

स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात ये भी पढ़ें  स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात

योग का असर सिर्फ मां तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका फायदा गर्भ में पल रहे शिशु को भी मिलता है। जब मां मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहती है तो इसका सकारात्मक असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान योग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। हर महिला की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के कोई भी कठिन या नया आसन नहीं करना चाहिए। हमेशा हल्के और सुरक्षित योग अभ्यास ही करने चाहिए और शरीर पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहिए।

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं  ये भी पढ़ें  पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट

विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

मुंबई। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं, क्योंकि उनके हालिया रिलीज गाने 'टटीरी' को...
Breaking News  मनोरंजन 
विवादों के बाद भी यूट्यूब पर 'टटीरी' की धूम, एआई की मदद से बनाए जा रहे गाने के रीमिक्स

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

नई दिल्ली। 12 अप्रैल 1961 का वह ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ के कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

उत्तर प्रदेश

बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद के बजट सत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार ने विदेश नीति गिरवी रख दी

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव