समय से पहले मुरझा रही है त्वचा, अधूरी नींद है झुर्रियों का असली कारण

On

 नई दिल्ली। आज की जीवनशैली ऐसी है कि न तो ठीक से खान-पान का ख्याल रखा जा सकता है और न ही अच्छी देखभाल मिल पाती है। इसका सीधा प्रभाव शरीर पर देखने को मिलता है, खासकर चेहरे पर।

किसी भी चीज का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव चेहरे पर भी देखने को मिलता है, जैसे आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरे पर झुर्रियां, थकी हुई त्वचा और चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखना। अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने चेहरे को चमकाने का सबसे अच्छा तरीका है गहरी और अच्छी नींद। झुर्रियों का असली इलाज महंगी क्रीम नहीं, बल्कि नींद और अच्छी देखभाल है।

स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात ये भी पढ़ें  स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात

आयुर्वेद में कहा गया है, “निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति।" इसका मतलब है कि अच्छी और संतुलित नींद शरीर को शक्ति, पोषण, ज्ञान और सुख प्रदान करती है। रात को सोते वक्त हमारा शरीर खुद की मरम्मत करने में लग जाता है। शरीर का हर अंग खुद को फिल्टर करता है। यह रिपेयर सेल्स हमारी त्वचा में भी बनती है। जितनी ज़्यादा कोशिकाओं का निर्माण होता है, उतना ही शरीर उर्जावान और चेहरा चांद की तरह चमक उठता है। यही कारण है कि अच्छी नींद को हमेशा 'ब्यूटी स्लीप' कहा जाता है। हालांकि तनाव भरी जिंदगी में ठीक से नींद आना भी बड़ा टास्क है। कई लोगों को रात के समय गहरी नींद न आने की परेशानी होती है और ऐसे में दवा का सहारा लेना पड़ता है। आयुर्वेद में नींद लाने के कई बेहतरीन उपाय बताए गए हैं, जिससे नींद को गहरा और आरामदायक बनाया जा सकता है।

बिना शरीर को जाने कर रहे हैं त्रिफला का सेवन, वात प्रवृत्ति वाले जान लें नुकसान  ये भी पढ़ें  बिना शरीर को जाने कर रहे हैं त्रिफला का सेवन, वात प्रवृत्ति वाले जान लें नुकसान

इसके लिए रात को सोने से पहले तलवों की मालिश करें। रात को तलवों की मालिश करने से तनाव कम होता है। तनाव कम होता है, तो मस्तिष्क में नींद में सहायक हॉर्मोन तेजी से बनते हैं और अच्छी और गहरी नींद आती। इसके अलावा, सोने से पहले गुनगुना दूध लेना भी नींद लाने में मदद कर सकता है। इसके लिए दूध में जायफल या कच्ची हल्दी मिलाई जा सकती है। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि रात के समय स्क्रीन टाइम कम करें और सोने से पहले कमरे का वातावरण शांत रखें। हल्की रोशनी में गहरी सांस लें और फिर सोने की कोशिश करें। 

डिप्रेशन को हराने में कारगर '7बी' फॉर्मूला, छोटे बदलावों से मिलेगी बड़ी राहत ये भी पढ़ें  डिप्रेशन को हराने में कारगर '7बी' फॉर्मूला, छोटे बदलावों से मिलेगी बड़ी राहत

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक शर्मनाक घटना जो मेडिकल सिस्टम की पोल खोल रही है। इमरजेंसी वार्ड में दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

रोज ऑफिस जाने वालों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद Hero Splendor Plus या Honda Activa जानिए सही फैसला

अगर आप रोज ऑफिस आने जाने के लिए एक भरोसेमंद टू व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके मन...
ऑटोमोबाइल 
रोज ऑफिस जाने वालों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद Hero Splendor Plus या Honda Activa जानिए सही फैसला

असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

दीमा हसाओ (असम)। असम के दीमा हसाओ जिले के पहाड़ी इलाके में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ एमसीडी की तरफ से बुलडोजर कार्रवाई, एक नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई युवक की हत्या के मामले में प्रशासन ने...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ एमसीडी की तरफ से बुलडोजर कार्रवाई, एक नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार

बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

उत्तर प्रदेश

Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक शर्मनाक घटना जो मेडिकल सिस्टम की पोल खोल रही है। इमरजेंसी वार्ड में दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

अमरोहा में अपहृत मासूम विवहान सकुशल बरामद, 12 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में अपहृत मासूम बच्चे के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में अपहृत मासूम विवहान सकुशल बरामद, 12 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा में जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोंटी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं