रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

On

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार रात करीब दो अपराधियों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टीटॉस रेस्टोरेंट के भीतर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष गोप के रूप में हुई है, जो रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। बताया जा रहा है कि अपराधी रेस्टोरेंट मालिक राजकुमार गोप की हत्या के इरादे से पहुंचे थे। उन्हें 25 दिसंबर को गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ की रंगदारी के लिए धमकी दी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे प्रिंस खान का गिरोह हो सकता है।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना को दो अपराधियों ने अंजाम दिया, जो बाइक से रात करीब 8.30 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक आरोपी बाइक स्टार्ट कर सड़क किनारे खड़ा रहा, जबकि दूसरा आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर घुस गया और वहां फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। इसी दौरान एक गोली मनीष गोप के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग होते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरातफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से बाहर निकला और बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी घायल मनीष गोप को राज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच के दौरान वहां से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं। होटल सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस ये भी पढ़ें  सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, हालांकि देर रात तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली थी। रेस्टोरेंट संचालक राज कुमार गोप ने आशंका जताई है कि हमलावर संभवतः उन्हें निशाना बनाने आए थे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 25 दिसंबर को प्रिंस खान के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की थी, जिसके बाद एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज किया गया था। राज कुमार गोप के मुताबिक, रंगदारी की शिकायत के बाद उन्हें कुछ समय के लिए पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी, लेकिन बाद में बॉडीगार्ड वापस ले लिया गया। उनका कहना है कि रंगदारी मांगने के बाद से उन्हें लगातार धमकी भरे फोटो और वीडियो भी भेजे जाते रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रंगदारी के एंगल से भी घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। 

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से कंपनियों के मुनाफे पर हो सकता है असर, इनपुट लागत भी बढ़ेगी : रिपोर्ट  ये भी पढ़ें  कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से कंपनियों के मुनाफे पर हो सकता है असर, इनपुट लागत भी बढ़ेगी : रिपोर्ट

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गर्मियों में तेजी से कमाई का मौका लाल भाजी मेथी और चौलाई की खेती से किसान पा सकते हैं शानदार मुनाफा

गर्मियों का मौसम अक्सर खेती के लिए चुनौती माना जाता है लेकिन अगर सही फसल चुनी जाए तो यही मौसम...
कृषि 
गर्मियों में तेजी से कमाई का मौका लाल भाजी मेथी और चौलाई की खेती से किसान पा सकते हैं शानदार मुनाफा

Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक शर्मनाक घटना जो मेडिकल सिस्टम की पोल खोल रही है। इमरजेंसी वार्ड में दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

रोज ऑफिस जाने वालों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद Hero Splendor Plus या Honda Activa जानिए सही फैसला

अगर आप रोज ऑफिस आने जाने के लिए एक भरोसेमंद टू व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके मन...
ऑटोमोबाइल 
रोज ऑफिस जाने वालों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद Hero Splendor Plus या Honda Activa जानिए सही फैसला

असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

दीमा हसाओ (असम)। असम के दीमा हसाओ जिले के पहाड़ी इलाके में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ एमसीडी की तरफ से बुलडोजर कार्रवाई, एक नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई युवक की हत्या के मामले में प्रशासन ने...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ एमसीडी की तरफ से बुलडोजर कार्रवाई, एक नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक शर्मनाक घटना जो मेडिकल सिस्टम की पोल खोल रही है। इमरजेंसी वार्ड में दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात बरामद

अमरोहा में अपहृत मासूम विवहान सकुशल बरामद, 12 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में अपहृत मासूम बच्चे के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में अपहृत मासूम विवहान सकुशल बरामद, 12 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा में जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोंटी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं