स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश; ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही रीवा एक्सप्रेस में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात हमलावर द्वारा किए गए इस हमले में आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
धारदार हथियार से चेहरे पर वार
ये भी पढ़ें शामली की बेटी का कमाल: आईपीएस ट्रेनिंग के साथ यूपीएससी में हासिल की नौवीं रैंक, अब बनेंगी आईएएसपीड़ित आशुतोष ब्रह्मचारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे जब ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमलावर ने आशुतोष की नाक काटने और चेहरे पर वार कर उन्हें लहूलुहान करने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए आशुतोष ने हमलावर का मुकाबला किया, जिसके चलते उनके हाथ और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं।
टॉयलेट में छिपकर दी जीआरपी को सूचना
जानलेवा हमले से घबराए आशुतोष ने किसी तरह खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया। उन्होंने अंदर से ही जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घायल अवस्था में उन्हें ट्रेन से उतारकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
शंकराचार्य के शिष्यों पर लगाया आरोप
अस्पताल में उपचार के दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे सीधा आरोप स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर लगाया है। गौरतलब है कि आशुतोष ने हाल ही में शंकराचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि यह हमला उन्हें डराने और रास्ते से हटाने के उद्देश्य से किया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
जीआरपी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों और सह-यात्रियों से पूछताछ कर हमलावर की तलाश की जा रही है। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़े गवाहों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां