अमरोहा में जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोंटी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि गांव ढयोंटी के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष पड़े देखे। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में भी यह खबर तेजी से फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश का माहौल बन गया।

देवरिया में सियासी घमासान! मंत्री पर लगे गंभीर आरोप, मचा बवाल ये भी पढ़ें  देवरिया में सियासी घमासान! मंत्री पर लगे गंभीर आरोप, मचा बवाल

मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं और समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं।

मुरादाबाद में महिला हत्या कांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में महिला हत्या कांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल ये भी पढ़ें  नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

PM मोदी का TMC पर तीखा प्रहार,“सत्ता का अहंकार चूर होगा, राष्ट्रपति का अपमान किया!”

   नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में TMC पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता का अहंकार...
Breaking News  राष्ट्रीय 
PM मोदी का TMC पर तीखा प्रहार,“सत्ता का अहंकार चूर होगा, राष्ट्रपति का अपमान किया!”

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए टीएमसी को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अनादर को लेकर एक बार फिर राज्य...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए टीएमसी को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर संवैधानिक गरिमा को लेकर जंग छिड़ गई है। भारतीय जनता...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद

दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजधानी और एनसीआर में सक्रिय नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बेचने वाले एक बड़े...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

नई 7 सीटर SUV 2027 में होगी लॉन्च दमदार हाइब्रिड इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ फैमिली कार सेगमेंट में मचाएगी धमाल

अगर आप नई बड़ी और दमदार SUV का इंतजार कर रहे हैं तो आने वाले समय में Renault आपको एक...
ऑटोमोबाइल 
नई 7 सीटर SUV 2027 में होगी लॉन्च दमदार हाइब्रिड इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ फैमिली कार सेगमेंट में मचाएगी धमाल

उत्तर प्रदेश

सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादव

आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज आजमगढ़ में भाजपा सरकार पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादव

मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत पाकबड़ा थाना क्षेत्र से चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरल

पूर्व BJP विधायक का धमाका! CDO पर प्रधानों से वसूली का वायरल वीडियो…

     उत्तर प्रदेश के बलिया में राजनीतिक बवाल मच गया है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंच से अधिकारियों
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पूर्व BJP विधायक का धमाका! CDO पर प्रधानों से वसूली का वायरल वीडियो…

Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक शर्मनाक घटना जो मेडिकल सिस्टम की पोल खोल रही है। इमरजेंसी वार्ड में दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं