नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल
डुमरियागंज । उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से जुड़े एक विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक Raghvendra Pratap Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
कई लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत बढ़ाते हैं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है और लोग नेताओं से जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल करने की मांग कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां