सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादव
आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज आजमगढ़ में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताते हुए भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। साथ ही सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर के आजमगढ़ की सभी सीटें जीतने के दावे पर तंज कसा।
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव आज उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में आयोजित कुश्ती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। वे पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के करैली के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के आजमगढ़ जिले में एनडीए के दस सीटों पर जीत के दावा पर कहा कि इतने छोटे स्तर के नेता के बयान का जवाब देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की बदौलत ही विधायक बने थे और आने वाले चुनाव में उन्हें इसका पता चल जाएगा। शिवपाल यादव ने कहा कि उनका कोई भरोसा नहीं है कि वे किस समय किस तरफ चले जाएं।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि सुभासपा इतनी बड़ी पार्टी है तो सीधे प्रधानमंत्री बनने का दावा करे। महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रात में महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन दिनदहाड़े महिलाओं का अपहरण और रेप हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेटशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले और उससे जुड़े मामलों पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कई मुकदमे झूठे लिखाए जाते हैं और इसमें भाजपा की भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि अब मामला कोर्ट में है और न्यायालय से ही न्याय मिलेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां