स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

On

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को वाराणसी से शुरू होकर कई जिलों से होकर गुजरेगी और 11 मार्च को लखनऊ में बड़े धरना प्रदर्शन के साथ खत्म होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाना है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार सुबह अपने आश्रम से गौ रक्षा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि गंगा से गोमती की ओर यात्रा का मतलब सिर्फ रास्ता तय करना नहीं है, बल्कि धर्म और गाय के प्रति सम्मान जताना है। गंगा गौमुख से निकलती है और इसका गाय से सीधा संबंध है, वहीं गोमती का नाम ही गाय से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत आज वे चिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन से करेंगे, जहां वह निर्विघ्न यात्रा की प्रार्थना करेंगे, फिर संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी से गायों की सुरक्षा के लिए आशीर्वाद लेंगे।

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल ये भी पढ़ें  बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जौनपुर में वे जमदग्नि ऋषि के आश्रम जाएंगे, जिन्होंने लोगों और गायों की रक्षा की थी। उन्होंने बताया कि राजा कार्तवीर्य ने गायों पर अत्याचार किया था, लेकिन परशुराम जी ने उनके संरक्षण में कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद यात्रा सुलतानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, लालगंज होते हुए लखनऊ की ओर बढ़ेगी। शंकराचार्य ने मीडिया से कहा कि यह यात्रा कोई राजनीतिक अभियान नहीं है। उनका उद्देश्य गौ माता की रक्षा करना और समाज में गायों के महत्व को बताना है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई संगठन या पार्टी इसके पीछे नहीं है, यह पूरी तरह से लोगों की भावना और धर्म की रक्षा के लिए है। यात्रा में हर कोई अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार शामिल होगा।

सहारनपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा ये भी पढ़ें  सहारनपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि गंगा और गोमती का नाम गाय से जुड़ा है। गंगा की उत्पत्ति गौमुख से होती है और गोमती का मतलब है गाय वाली नदी। लखनऊ गोमती नदी के किनारे बसा है, इसलिए इस यात्रा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि जिस नदी के किनारे गाय रहती है, वहां की समाज और संस्कृति मजबूत रहती है। इसलिए इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और गायों का सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को लखनऊ से गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद होगा और हम पूरी ताकत से अपनी बात रखेंगे। उनका कहना है कि यह यात्रा लोगों को जोड़ने, गायों के महत्व को समझाने और समाज में उनकी रक्षा के लिए खड़ा होने का एक प्रयास है। 

अमेठी में कोहराम: 24 घंटे के भीतर 7 मौतों से दहला जिला, 11 लोग घायल, प्रशासन की जांच जारी ये भी पढ़ें  अमेठी में कोहराम: 24 घंटे के भीतर 7 मौतों से दहला जिला, 11 लोग घायल, प्रशासन की जांच जारी

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं