राम रहीम को हत्याकांड में बरी किए जाने पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, भाजपा पर बोला हमला

On

नई दिल्ली/चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अपराध चाहे जितना बड़ा हो, भाजपा की शरण में जो भी जाता है, वह चमकदार सफेदी के साथ बाहर निकलकर आता है। यह एक बार फिर साबित हो गया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की मशीन से गुजरकर राम रहीम अब साफ-सुथरे हो गए हैं और आरोपों से मुक्त होकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं न्यायालय का पूरा सम्मान करता हूं और आदर दिखाते हुए कहना चाहता हूं कि यह मुकदमा 'राम रहीम बनाम राज्य सरकार' का था। अदालत वही फैसला करेगी, जो तथ्य उसके सामने रखे जाएंगे।" उन्होंने कहा, "इस मामले में पार्टी हरियाणा सरकार थी।

जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस ये भी पढ़ें  जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस

अंदेशा तभी हो चुका था, जब हरियाणा चुनाव के समय राम रहीम को फरलो दे दी गई थी। इसके बाद राम रहीम का आशीर्वाद भाजपा के ऊपर हो गया था, फिर पत्रकार की हत्या हो या लड़की का बलात्कार हो, मामले साधारण हो जाते हैं।" बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम सिंह को बरी किया है। इसके साथ ही, मुख्य न्यायाधीश शील नागू और जस्टिस विक्रम अग्रवाल की पीठ ने शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से 2019 में दी गई आजीवन कारावास की सजा के फैसले को पलट दिया। सीबीआई कोर्ट ने रामचंद्र छत्रपति मामले में 11 जनवरी 2019 को डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया था। फैसला सुनाए जाने के तकरीबन 16 साल पहले यह हत्या घटी थी। 17 जनवरी 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद डेरा प्रमुख और अन्य सह आरोपियों ने स्पेशल सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि हत्या के मामले में बरी होने के बावजूद राम रहीम जेल में ही रहेंगे, क्योंकि वे वर्तमान में बलात्कार मामले में सजा काट रहे हैं। 

जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ये भी पढ़ें  जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे'

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे'

खाड़ी क्षेत्र का युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती है महंगाई, भारत पर असर सीमित: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में चल रहा संघर्ष, जिसमें इजरायल, ईरान और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकाने शामिल हैं, वैश्विक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
खाड़ी क्षेत्र का युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती है महंगाई, भारत पर असर सीमित: एसबीआई रिपोर्ट

मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

   मेरठ (मवाना)। थाना मवाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रिया टॉकीज के समीप शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

भोपाल। बिलासपुर रेलखंड से कोयला भरकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे शनिवार को मध्य प्रदेश के कटनी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री Govind...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उत्तर प्रदेश

मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

   मेरठ (मवाना)। थाना मवाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रिया टॉकीज के समीप शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना में टेम्पो के भीतर गोली लगने से लहूलुहान मिला युवक, तलाश में जुटी पुलिस की टीमें

गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री Govind...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं