हरियाणा में सुरक्षा मांगने पर सरकरी डॉक्टर को थप्पड़ जड़ने वाला पुलिस इंस्चेक्टर सस्पेंड, घरौंडा अस्पताल में खाकी की दबंगई

डॉ. प्रशांत चौहान के साथ मारपीट और अवैध हिरासत के वरोध में हड़ताल चिकित्सक, डीएमए ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले से खाकी की संवेदनहीनता और गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। घरौंडा के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा सरेआम मारपीट, गाली-गलौज और उन्हें अपराधी की तरह जीप में डालकर थाने ले जाने की घटना ने पूरे प्रदेश के डॉक्टरों को हिलाकर रख दिया है। मामले के ज्यादा तूल पकड़े जाने के बाद पुलिस और डॉक्टर विवाद के बाद जहां डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं, वहीं घरौंडा के थाना प्रभारी दीपक को सस्पेंड कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना घटना 04 मार्च 2026 (होली) की सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच की है। डॉ. प्रशांत चौहान (HCMS-1) अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि कुछ हुड़दंगी अस्पताल परिसर में गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे माहौल बिगड़ने का डर था। डॉ. चौहान ने एक जिम्मेदार अधिकारी के नाते पुलिस को फोन कर सुरक्षा की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों और स्टाफ के अनुसार, सुरक्षा देने के बजाय थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और डॉक्टर पर ही टूट पड़े। आरोप है कि पुलिस ने डॉ. प्रशांत को कई थप्पड़ जड़े, उनका कॉलर पकड़ा और उन्हें घसीटते हुए पुलिस गाड़ी में डाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो स्टाफ ने बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली  ये भी पढ़ें   राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

थाने में प्रताड़ना और जबरन माफीनामा
डीएमए का आरोप है कि डॉक्टर को बिना किसी विधिक प्रक्रिया के थाने में बंदी बनाकर रखा गया। परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई और पुलिस ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दबाव बनाकर डॉक्टर से जबरन माफीनामा लिखवाया और कुछ कोरे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। पीड़ित चिकित्सक के अनुसूचित जाति समुदाय से होने के कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है, जिसमें अब जातिसूचक अपमान और प्रताड़ना की धाराएं भी जुड़ने की संभावना है।

खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह ये भी पढ़ें  खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह

चिकित्सा समुदाय की ललकार: सुरक्षा नहीं तो काम नहीं
इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास ने कहा कि यह सिर्फ एक डॉक्टर पर हमला नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र का अपमान है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद किससे करें? हम डॉ. चौहान की सुरक्षा और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि थाना प्रभारी दीपक कुमार और दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एफआईआर दर्ज हो और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। वहीं दबाव में लिखवाए गए दस्तावेजों को शून्य घोषित कर डॉक्टर को न्याय दिलाया जाए। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी और उपाध्यक्ष डॉ. भानु कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो चिकित्सा समुदाय सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन की होगी।

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग ये भी पढ़ें  राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं