मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र की कंबल वाली गली में होली के त्योहार के दौरान दबंगों द्वारा दुस्साहस का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने घर में घुसकर न केवल उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की, बल्कि बीच-बचाव करने आए उसके पति पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वारदात चार मार्च की है। दोपहर के समय गली में कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका महिला के पति संजय ने विरोध किया था। उस समय तो आरोपी धमकी देकर चले गए, लेकिन शाम करीब साढे़ चार बजे आरोपी बिट्टू, विपिन, अंशुल और अमित अपने अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए।
ये भी पढ़ें जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चामहिला का गंभीर आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर जब पति बचाने आया, तो दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने पति के सिर के बाल तक नोच डाले। मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटाइस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें मारपीट और बाल खींचने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां