दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

On

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजधानी और एनसीआर में सक्रिय नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बेचने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी मशहूर ब्रांड के नाम पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार कर बाजार में बेच रहे थे, जिनके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत 7 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी।

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं ये भी पढ़ें  होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी' ये भी पढ़ें  'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी'

आरोपियों की पहचान मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित के रूप में हुई है, जो दोनों दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की आरके पुरम स्थित टीम ने इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम में एसआई अमित, प्रमोद, मुकेश सिंह, एएसआई रामदास, अंकित, ओमबीर, संजय अमित, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, यशपाल, गौरव और कांस्टेबल तेजपाल शामिल थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में निगरानी और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद  ये भी पढ़ें  भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को अपनी अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तक ले गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट, पैकेजिंग सामग्री और कच्चा माल बरामद किया। आरोपियों के पास से करीब 100 किलोग्राम तैयार नकली प्रोटीन और लगभग 55 किलोग्राम कच्चा माल जब्त किया गया। इसके अलावा मशहूर ब्रांड के नाम से तैयार किए गए कई डिब्बे, होलोग्राम स्टिकर, पैकेजिंग पाउच, प्लास्टिक जार, फ्लेवरिंग एजेंट, मिक्सिंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक वजनी मशीनें भी बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑप्टिमम न्यूट्रिशन, सिंथा-6 और आइसोप्योर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर नकली सप्लीमेंट तैयार करते थे और उन्हें जिम और बाजारों में सप्लाई करते थे। इन उत्पादों के सेवन से उपभोक्ताओं को गंभीर बीमारियां होने का खतरा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस रैकेट में अनिल बिस्वा नाम का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है, जो सप्लाई चेन और कच्चे माल की व्यवस्था करता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Views: 108

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 49 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

मुजफ्फरनगर। देश में 2014 और उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है। मुजफ्फरनगर शहर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 49 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट कजियान मोहल्ले में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही

रियाद/नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में गहराते जा रहे युद्ध के संकट के बीच सऊदी अरब से एक बड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं