Lucknow के लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में बुरा बर्ताव: नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, सिक्योरिटी ने बहनों को पीटा!
लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक शर्मनाक घटना जो मेडिकल सिस्टम की पोल खोल रही है। इमरजेंसी वार्ड में दो बहनों के साथ मारपीट का आरोप लगा, जब नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाने पर विरोध किया। पीड़िता ने बताया कि नर्स नस नहीं ढूंढ पाई, हाथ से खून बहने लगा। विरोध करने पर सिक्योरिटी बुला ली और हमें पीट दिया।”
पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह विवाद तब भड़का जब बहनें गलत इंजेक्शन का विरोध करने लगीं। नर्स की लापरवाही से एक बहन का हाथ लहूलुहान हो गया, फिर सिक्योरिटी गार्डों ने डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने कहा कि इलाज के नाम पर जुल्म हो रहा है। वायरल वीडियो में चीखें और धक्कामुक्की साफ दिख रही है, जिससे सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सिक्योरिटी स्टाफ से पूछताछ हो रही। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीज पक्ष ने सबसे पहले हाथापाई की। क्या यह डॉक्टरों-नर्सों पर बढ़ते हमलों का केस है या स्टाफ की गुंडागर्दी? स्वास्थ्य मंत्री तक बात पहुंची है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां