अमरोहा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाया

अमरोहा। जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को पंखे से लटका दिया। हालांकि परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र के दारानगर गांव की है। जानकारी के अनुसार होली के दिन देर रात गांव निवासी 35 वर्षीय ओमपाल पुत्र महावीर सिंह का शव उनके घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। जब परिजनों ने शव को देखा तो उन्हें गले पर पड़े रस्सी के निशानों को देखकर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक ये भी पढ़ें  संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ। रिपोर्ट में साफ हुआ कि ओमपाल की मौत गला दबाने से हुई है, जिसके बाद मामला आत्महत्या से बदलकर हत्या का बन गया।

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान ये भी पढ़ें  अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

मृतक के भाई जोगेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी कल्लो के अवैध संबंधों की जानकारी मिली। पता चला कि उसका संबंध आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू पुत्र दिनेश से था।

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल ये भी पढ़ें  सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी कल्लो ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि होली के दिन उसका प्रेमी बबलू उससे मिलने गांव आया था। इसी दौरान उसके पति ओमपाल ने दोनों को देख लिया, जिससे पति-पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद बबलू वहां से चला गया, लेकिन देर रात वह फिर से वापस आ गया।

इसके बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर सोते समय ओमपाल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया ताकि किसी को शक न हो।

इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि आरोपी पत्नी कल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका प्रेमी बबलू फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Views: 102

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जीशान लापता, इकलौते बेटे की सलामती के लिए रो-रोकर बुरा हाल

   मुजफ्फरनगर। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पैदा हुए युद्ध के हालातों ने मुजफ्फरनगर के एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जीशान लापता, इकलौते बेटे की सलामती के लिए रो-रोकर बुरा हाल

IND vs NZ Final Weather Report: कल होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल , जानिए अहमदाबाद में मौसम कैसा रहेगा बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद खास पल आने वाला है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब...
खेल  क्रिकेट 
IND vs NZ Final Weather Report: कल होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल , जानिए अहमदाबाद में मौसम कैसा रहेगा बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच

"गौ हत्या रुकी तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

जौनपुर।  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  जौनपुर  
"गौ हत्या रुकी तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

शीतला अष्टमी 2026 कब है:- जानिए बासोड़ा पूजा की सही तिथि मुहूर्त और शीतला माता व्रत का महत्व

भारत में कई ऐसे पवित्र व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं जिनका संबंध आस्था और परंपरा से गहराई से जुड़ा...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
शीतला अष्टमी 2026 कब है:- जानिए बासोड़ा पूजा की सही तिथि मुहूर्त और शीतला माता व्रत का महत्व

मुजफ्फरनगर में दूसरे संप्रदाय के युवक पर युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज

मोरना। थाना ककरौली क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दूसरे संप्रदाय के युवक पर युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश

"गौ हत्या रुकी तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

जौनपुर।  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  जौनपुर  
"गौ हत्या रुकी तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा": शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

सहारनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु शनिवार को तहसील रामपुर मनिहारान में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

देवबंद (सहारनपुर)। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'मानव कल्याण मंच' की महिला मंडल शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। पुलिस टीम ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं