सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

आज की नारी राष्ट्र निर्माण की धुरी, समाज को करना होगा आत्म-अवलोकन:विपिन गर्ग 

देवबंद (सहारनपुर)। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'मानव कल्याण मंच' की महिला मंडल शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'नारी वंदन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। 'यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:' के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए जैन संत निवास (कानूनगोयान) में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

नारी वंदन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में महिलाएं केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि नारी का सबसे पवित्र रूप 'माता' है, जिसे ईश्वर से भी ऊंचा स्थान प्राप्त है। हालांकि, बदलते दौर में नई पीढ़ी द्वारा माता-पिता के प्रति घटता सम्मान चिंता का विषय है, जिस पर आत्म-अवलोकन की आवश्यकता है।

देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद ये भी पढ़ें  देवबंद: गौकशी के आरोपी आश मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, 315 बोर तमंचा बरामद

सुरक्षा और स्वावलंबन पर मंथन
विशिष्ट अतिथि महिला सब-इंस्पेक्टर अवनि शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वर्तमान दौर की बड़ी चुनौती 'साइबर क्राइम' और सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, दून हिल्स एकेडमी की प्रधानाचार्या अंजलि वर्मा ने कहा कि आज की नारी वैज्ञानिक से लेकर पायलट तक के रूप में आसमान छू रही है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका ये भी पढ़ें  मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को 'नारी वंदन पुरस्कार' से नवाजा गया। इनमें डॉ. श्रीमती आशा सनावर (चिकित्सा सेवा), बहन पारूल (संचालिका, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय),श्रीमती सुधा गाँधी (नगरपालिका सभासद), श्रीमती सुमन जैन (संचालिका, बचपन प्ले स्कूल), श्रीमती ज्योत्सना पुंडीर (कोऑर्डिनेटर, दून वैली पब्लिक स्कूल) और अदिति वर्मा (संचालिका, स्टूडियो-7 मैराकी मेकओवर) शामिल हैं।

संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत ये भी पढ़ें  संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

इतिहास गवाह है नारी की शक्ति का
मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने द्रौपदी मुर्मू, सुधा मूर्ति और किरण बेदी जैसी महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प से विश्व की राजनीति और समाज को बदला जा सकता है। कार्यक्रम में सम्मानित डॉक्टर आशा सनावर ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए महिलाओं का स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना अनिवार्य है।

समारोह में ये रहे उपस्थिति
कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्षा पूजा छाबड़ा ने किया। इस दौरान डॉ. कान्ता त्यागी, पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा जैन, महासचिव ममता वर्मा, राजू सैनी, सुशील कर्णवाल, अमित गर्ग (बिट्टू), पूनम कौशिक, मीनू शर्मा, और नीलम सिंघल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मंच अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Views: 60

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

संभल जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

अमरोहा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला न्यायालय परिसर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार में बहन की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या करने और मां पर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन 

शामली। जनपद में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत...
शामली 
शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन 

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

संभल जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

अमरोहा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला न्यायालय परिसर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार में बहन की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या करने और मां पर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं