शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन 

गांवों के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरा प्रशासन

शामली। जनपद में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने आज विकास खण्ड कैराना की ग्राम पंचायत ऊंचा गांव और कांधला देहात में 'ग्राम चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

जनपद के ऊंचा गांव में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जल निगम की पानी सप्लाई की समस्या को प्रमुखता से रखा। अधिकारियों ने बताया कि टंकी निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर डीएम ने एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कर आपूर्ति बहाल करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं, विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए जब अधिशासी अभियंता (विद्युत) को बुलाया गया, तो उनके अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने का दंड दिया।

शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन ये भी पढ़ें  शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन

महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर सख्त पुलिस अधीक्षक 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं निडर होकर डीएम के समक्ष अपनी बात रख रही हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव है। साथ ही, उन्होंने सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की अपील की।

शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान ये भी पढ़ें  शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

अन्य क्षेत्रों में भी समस्याओं का संज्ञान
कांधला देहात ग्राम पंचायत में भी जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीणों से संवाद किया। वहां मुख्य रूप से पेंशन, शौचालय निर्माण, जल निकासी और खड़ंजा (सड़क) संबंधी समस्याएं सामने आईं, जिनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शामली में भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का ऐतिहासिक अभिनंदन ये भी पढ़ें  शामली में भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का ऐतिहासिक अभिनंदन

 

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब देश का आधुनिक टेक्नोलॉजी बेस्ड गोसंरक्षण मॉडल स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

मिडिल ईस्ट संकट का असर: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली 12वीं...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
मिडिल ईस्ट संकट का असर: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार की रात अचानक फैली अफवाहों ने ग्रामीणों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...
शामली 
शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

उत्तर प्रदेश

यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब देश का आधुनिक टेक्नोलॉजी बेस्ड गोसंरक्षण मॉडल स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बनेगा 'गोसंरक्षण मॉडल स्टेट', आईटीआई  इंजीनियर लगाएंगे 300 बायोगैस प्लांट

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर।  संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं