शामली में अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ संपन्न हुआ तीसरा जुमा
जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
शामली। माह-ए-रमजान के पवित्र मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में तीसरा जुमा अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मस्जिदों में नमाजियों का तांता लगा रहा। इस दौरान अकीदतमंदों ने देश में शांति, अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं। जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
शुक्रवार को सुबह से ही मुस्लिम मोहल्लों और कॉलोनियों में खासा उत्साह देखा गया। नमाज के लिए लोग नए लिबास में मस्जिदों की ओर रुख करते नजर आए। दोपहर करीब एक बजे जुमे की विशेष नमाज अदा की गई। शहर की शाही जामा मस्जिद में मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई, जहाँ उन्होंने देश से फसाद के खात्मे और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें शामली में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्पइन मस्जिदों में रही भीड़
शहर की प्रमुख मस्जिदों, जिनमें फव्वारा चौक स्थित गढ़ीवाली मस्जिद, कलंदशाह की चांद मस्जिद, नूरानी मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मोहल्ला पंसारियान की फतेहपुरी मस्जिद, दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया रशीदिया और मनिहारान मस्जिद शामिल हैं, में भारी भीड़ देखी गई। नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।
सुरक्षा का रहा कड़ा पहरा
जुमे की नमाज को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। कैराना, कांधला, शामली, गढ़ीपुख्ता, जलालाबाद, थानाभवन और बाबरी सहित संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने लगातार गश्त की, साथ ही कई इलाकों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से आसमान से भी निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिलेभर में नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां