शामली में सड़कों पर 'जाम का झाम', जिम्मेदार दिखे नदारद
वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबतें, मुख्य मार्गों पर लोगों का जीना मुहाल
शामली। शुक्रवार का दिन शहरवासियों के लिए मुसीबत भरा रहा। दोपहर के समय शहर के मुख्य मार्गों पर लगे भीषण जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि जाम खुलवाने के लिए तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से गायब थे।
शहर के फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, शिव चौक, भिक्की मोड़ और धीमानपुरा तक जाम की लंबी कतारें लग गईं। बड़े वाहनों के शहर के अंदर प्रवेश करने और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। आलम यह था कि मिनटों का सफर तय करने में वाहन चालकों को घंटों का समय लग गया।
ये भी पढ़ें शामली में ब्याज के चंगुल में फंसा युवक, पैसे चुकाने के बाद भी दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर फोड़ापुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जाम में फंसे आम नागरिकों और वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर गहरा आक्रोश जताया। चालकों का कहना है कि पुलिस का ध्यान केवल बाइक सवारों के चालान काटने तक ही सीमित है। जब सड़कों पर जाम की स्थिति होती है, तब यातायात को सुचारू बनाने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आता। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल जाने वाले बच्चों तक के चालान काटे जाते हैं, लेकिन जाम से निजात दिलाने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
ये भी पढ़ें शामली: हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोधप्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
शहर में आए दिन लगने वाले इस जाम के कारण लोगों में भारी रोष है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए और शहर के व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को प्रतिदिन होने वाली इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां