शामली में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार, यूको बैंक की नई शाखा से ग्राहकों को मिलेगी राहत
मेरठ जोन के जोनल मैनेजर जावेद ने बैंक शाखा का उद्घाटन
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित आर्य काम्प्लेक्स में आज यूको बैंक की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मेरठ जोन के जोनल मैनेजर जावेद ने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
बैंक की नई शाखा के उद्घाटन के बाद जोनल मैनेजर जावेद ने जानकारी दी कि शामली जिले में यूको बैंक की यह तीसरी शाखा है, जबकि शामली शहर के भीतर यह पहली शाखा है। उन्होंने कहा कि नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। बैंक प्रबंधन का प्रयास है कि ग्राहकों को त्वरित और पारदर्शी वित्तीय सेवाएँ प्रदान की जाएँ।
कार्यक्रम में रहीं इनकी उपस्थिति
इस विशेष अवसर पर शाखा प्रमुख नितिन कुमार, सहायक शाखा प्रमुख जावेद मलिक, विकास कुमार, अंचल कार्यालय की टीम से मुख्य प्रबंधक आशीष सिंह गौड़, अंकुर वार्ष्णेय, निमित कुमार और अरुण मलिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंकित गोयल और रविंद्र आर्य सहित शहर के कई प्रबुद्धजन और बैंक के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां