शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहार
थानाभवन क्षेत्र में चोरी के पीड़ित का पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, संदेह के घेरे में पुलिस
शामली। जनपद के थानाभवन क्षेत्र अंतर्गत गांव हसनपुर लुहारी में एक चोरी के पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कादरगढ़ चौकी प्रभारी पर मामले को दबाने, बरामद माल में हेरफेर करने और दबाव बनाकर जबरन हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित निसार अहमद खान ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को उनके घर में बड़ी चोरी हुई थी, जिसमें लगभग 12.5 तोला सोना, 10.5 तोला चांदी और एक हीरे की अंगूठी सहित भारी मात्रा में कीमती सामान पार हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल कादरगढ़ चौकी प्रभारी को देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 18 दिसंबर को पुलिस ने चोरी का खुलासा करने का दावा किया और गांव की ही शोकीना व उसकी पुत्री शिफा को संलिप्त बताया।
बरामदगी में घालमेल का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बरामद माल की आधिकारिक सूची या जब्ती से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिए। उन्हें केवल तीन तोला सोना और 70 हजार रुपये थमा दिए गए, जबकि चोरी हुआ सामान इससे कहीं अधिक था। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने बंतीखेड़ा निवासी सुनार को बचाने की कोशिश की और केवल चार तोला सोना वापस दिलाने का समझौता करवाकर पीड़ित पर जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिये। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने बाद में संबंधित सुनार से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने बातचीत बंद कर दी और पुलिस द्वारा सुनार का नाम जांच से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां