नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का समापन 8 मार्च को होगा।
नोएडा के सेक्टर-21 स्थित इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव एवं विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद डा. महेश शर्मा एवं विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का संगम देखने को मिला, जिसमें नोएडा क्षेत्र से जूनियर, सब-जूनियर तथा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद एवं विधायक ने खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आज आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाॅल, कुश्ती, जूडो, वेटलिफ्टिंग, फुटबाॅल तथा बैडमिंटन के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
विधायक पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनके खेलों के बारे में जानकारी ली और कहा कि जो बच्चे अपने जिले और विधानसभा स्तर से आगे बढ़ेंगे, वे मंडलीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव, फिट इंडिया, खेलो इंडिया तथा फिट यूथ फाॅर विकसित भारत जैसे अभियानों के माध्यम से देश की युवा शक्ति खेलों के जरिए भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी।
इस मौके पर नोएडा भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, कार्यक्रम संयोजक संजय बाली, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, मनीष शर्मा, डिम्पल आनंद, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा, मुक्तानंद प्रधान, उमेश पहलवान, मनोज चौहान, भूपेश चै
चौधरी, राजकुमार बंसल, अमित त्यागी, घनश्याम यादव, लोकेश कश्यप, रामनिवास यादव, विपुल शर्मा, राजेश सिंह, प्रमोद बहल, गौतम शर्मा, सत्यनारायण महावर, शशीधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार कुशवाहा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव सहित अन्य मौजूद रहें।
जिला युवा कल्याण अधिकारी (गौतमबुद्ध नगर एवं बुलंदशहर) महिपाल सिंह तथा प्रवेज अली, क्रीड़ाधिकारी गौतमबुद्धनगर परवेज अली ने बताया कि सांसद-विधायक खेल महोत्सव का समापन 8 मार्च 2026 को होगा।
टिप्पणियां