नोएडा में पैसों के लालच में महिला व पुरुष की हत्या, प्रेमी और बेटा गिरफ्तार

नोएडा।  गौतमबुद्व नगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के नोएडा में बीते दिनों एक महिला और पुरुष की मिली लावारिस शव की गुत्थी  को सुलझाते हुए थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके प्रेमी ने पैसों की लालच में की। वहीं पुरुष की हत्या उसके ही बेटे ने पैसों की विवाद में किया था। 
 
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि बीते 2 मार्च को नोएडा एक्सप्रेस-वे पंचशील अण्डरपास के पास सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में मृतका की पहचान कविता उर्फ काव्या पत्नी शंकर निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना की खुलासा के जब 'मैनुअल इंटेलिजेंस' और 'इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस' का जाल बिछाया गया तो शक की सुई कविता के प्रेमी विक्की पुत्र मोहन लाल माथुर की तरफ घूमी। 
 
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने विक्की से गंभीरता पूछताछ की तो हत्या के संबंध में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी विक्की और कविता के बीच प्रेम संबंध थे। कविता शादीशुदा थी, लेकिन वह विक्की के साथ रहना चाहती थी। इसी चाहत में वह अपने घर से 3 लाख रुपये नकद लेकर विक्की के पास आई थी। लेकिन विक्की के मन में प्यार नहीं, बल्कि लालच था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विक्की ने बेरहमी से कविता की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव सर्विस लेन पर फेंककर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कार और लूट के 3 लाख रुपये बरामद किए हैं।
 
एडीसीपी ने बताया कि इसके अलावा 6 मार्च को थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्रांतर्गत यमुना डूब क्षेत्र, सेक्टर-135 में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी पहचान राकेश कुमार पुत्र गिंदर निवासी जरीफनगर, बदाँयू वर्तमान पता यमुना डूब क्षेत्र, सेक्टर-135 नोएडा के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई थी।
 
 उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल कर रही  थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने आज मैनुअल इंटेलिजेंस व साक्ष्य संकलन के आधार पर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र राकेश को छपरौली, लेबर चौक, सेक्टर-168 नोएडा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की भारी ठोस पिन बरामद की गई है।
 
एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त सतेन्द्र कुमार ने बताया कि उसके और उसके पिता के बीच वाहन की किस्त के पैसों को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसके चलते उसने गुस्से में आकर  लोहे के हुक से अपने पिता राकेश पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी। 
Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार की रात अचानक फैली अफवाहों ने ग्रामीणों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशत

शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग...
शामली 
शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

नोएडा। युवाओं में खेल भावना, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नोएडा में सांसद-विधायक खेल महोत्सव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद-विधायक खेल महोत्सव

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और कैच फाउंडेशन की तरफ से सीएसआर फंड के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में देसी पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली

कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ सात युवक गिरफ्तार

यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

सहारनपुर।  संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के कल घोषित किए गए नतीजों में   उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपीएससी की परीक्षा में सहारनपुर मंडल के चार प्रतिभाशाली युवा सफल हुए

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं