नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्ध नगर में मदिरा प्रेमियों ने होली के त्यौहार पर 42 करोड़ रुपये से अधिक की शराब गटक ली। आबकारी विभाग के अनुसार सबसे अधिक देशी मदिरा बिक्री हुई है। बीयर की भी लोगों ने जमकर खरीदी। पिछली होली पर लगभग 35 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई थी।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होली के अवसर पर तीन दिन में 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। इस बार होली पर शराब की बिक्री से सरकार को 32 करोड़ का राजस्व मिला है। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ शराब की मांग भी अधिक रहती है। इसको लेकर आबकारी विभाग और दुकानदार भी पूरी तैयारी रखते हैं। होली के दिन 4 मार्च को दुकानें बंद रही थीं, लेकिन इस बार एक, दो और तीन मार्च को दुकानों पर काफी भीड़ रही थी।
इन तीन दिनों में जिले के लोगों ने 42 करोड़ की शराब खरीदी। इससे सरकार को 32 करोड़ का राजस्व मिला है। तीन दिन में 2.70 लाख लीटर बीयर, 3.12 लाख लीटर देशी और 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब बिकी है।
जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार होली पर करीब 42 करोड़ की शराब बिकी है। यह बिक्री पिछले साल से अधिक रही है। होली पर विभाग को 32 करोड़ का राजस्व मिला है। होली को लेकर सभी जगह पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध था। विभागीय टीमें लगातार जांच में भी लगी थी। पिछली होली पर 35 करोड़ की बिकी हुई थी।
पिछले साल तीन दिन में करीब 35 करोड़ की शराब बिकी थी। इसमें से 27 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला था। तब देशी शराब 1.50 लाख लीटर, अंग्रेजी शराब 1.25 लाख लीटर खरीदी गई थी। जबकि गर्मी के कारण बियर की बिक्री 3.25 लाख लीटर बिकी थी।
टिप्पणियां