नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में होली के दिन सरेआम हुई एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त एक ही परिवार के भाई-बहन है।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले साहिल सिंघल की 4 मार्च 2026 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आज लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से वांछित अभियुक्त लब्बु उर्फ लोकेन्द्र सोलंकी पुत्र सुभाष सोलंकी, निखिल सोलंकी पुत्र सुभाष सोलंकी तथा प्रिया सिंह पुत्री सुभाष सोलंकी निवासी गाजियाबाद को पर्थला डूब क्षेत्र कब्रिस्तान सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फ्रॉन्क्स कार (बिना नम्बर) व 1 पिस्टल 32 बोर मय 2 कारतूस बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल एक बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा बीते 4 मार्च को काउंटी सोसाइटी, सेक्टर-75 नोएडा (Ivy County Society, Sector-75 Noida) के मार्केट में साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी थी एवं मौके से अपनी कार फ्रॉन्क्स को लेकर फरार हो गये थे।
बता दें कि गिरफ्तार युवती और साहिल के बीच
प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली के दिन युवती अपने भाइयों के साथ साहिल से मिलने आईवी काउंटी सोसाइटी पहुँची थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि युवती के भाईयों ने आपा खो दिया और साहिल पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही साहिल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे।
टिप्पणियां