ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

 नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही चिकित्सा सुविधाओं की श्रृंखला में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में स्थित नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधिवत पूजन और हवन किया गया। यह अस्पताल पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी के द्वारा निर्मित किया गया है। यह अस्पताल 320 बेड का बना है। 
 
इस अवसर पर  गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जनपद के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी, श्रीचंद शर्मा सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे। अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि यहां पर आयुष्मान कार्ड धारकों का भी इलाज किया जाएगा।
 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को प्रथम विश्व कप दिलवाने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव व उनके परिवार को अब स्वास्थ्य सेवा में प्रवेश के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से और गौतमबुद्ध नगर जनपद के वासियों की तरफ से भी उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सेवा की प्रकल्प को अस्पताल के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर जनपद में बनाया है। इससे न केवल जनपद वासियों को बल्कि एनसीआर से जुड़े सभी जनपदों के नागरिकों को यहां पर सुपर स्पेशलिस्ट की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का क्षेत्र हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वाभाविक रूप से हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में स्वास्थ्य की सुविधा के लिए निर्भर रहता है। सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किया, लेकिन जब तक निजी क्षेत्र की सहभागिता नहीं होगी तबतक बहुत कठिन होता है हर व्यक्ति के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हुई है। आज भारत के अंदर आयुष्मान भारत के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में जब मरीज जाता है तो उसका विश्वास होता है डॉक्टर। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को समाप्त कर देता है।
 
उन्होंने कहा कि जब कपिल देव भारत के फास्ट बॉलर और कप्तान के रूप में मैच खेलते थे तो पाकिस्तान की टीम आधी गेम हार जाती थी। उन्होंने कहा कि अगर हम यह मान ले की अस्पताल कपिल देव है और बीमारी पाकिस्तान है तो बीमारी आधी हो जाएगी। जब स्वाभाविक रूप से आधी बीमारी डॉक्टर के व्यवहार और डॉक्टर की द्वारा दी जाने वाली राय से समाप्त हो गई तो बाकी तो दवा और दुआ दोनों एक साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सलाह और व्यवहार से जब मरीज जल्दी ठीक होता है तो अस्पताल का भी नाम होता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित डीवाई पाटिल ग्रुप के साथ मिलकर कपिल देव ने अस्पताल को चलाने का दायित्व लिया है, यह बहुत प्रतिष्ठित और एक प्रोफेशनल ग्रुप है। उसने बहुत अच्छे ढंग से महाराष्ट्र के अंदर काम किया है, और उस कार्य का अनुभव गौतमबुद्ध नगर जनपद के एनसीआर से जुड़े हुए जनपदों को भी प्राप्त होगा। 
 
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल 320 बेड का बना है, लेकिन इसमें एक हजार रुपए से ज्यादा लोगों को कम मिलेगा। एक समय था जब उत्तर प्रदेश में सरकारे वन जिला वन माफिया से पहचानी जाती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। अब उत्तर प्रदेश में वन जिला वन मेडिकल कॉलेज लागू किया गया है। भारत के सबसे बड़ा एयरपोर्ट गौतमबुद्ध नगर में प्रारंभ होने वाला है। यह पूरा क्षेत्र विकास की एक नई आभा के साथ देश के अंदर प्रति व्यक्ति ज्यादा आय के रूप में अपना स्थान बना रहा है।
Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

नई दिल्ली। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने गुरुवार को पश्‍च‍िम एश‍िया में चल रहे संघर्ष को बातचीत से...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मुजफ्फरनगर-सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना की एआई तस्वीर वायरल, पोस्ट करने पर ट्रोल हुए शेखर कपूर

मुंबई। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा...
Breaking News  मनोरंजन 
दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना की एआई तस्वीर वायरल, पोस्ट करने पर ट्रोल हुए शेखर कपूर

मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचला

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-58 पर स्थित बीबीपुर पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचला

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में उल्लास के साथ मना रंगों का पर्व, रामराज में चोरों ने बीयर शॉप से पार की हजारों की शराब

मीरापुर। मीरापुर और आसपास के क्षेत्रों में होली के बाद मनाया जाने वाला दुल्हेंडी का पर्व पारंपरिक उत्साह और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में उल्लास के साथ मना रंगों का पर्व, रामराज में चोरों ने बीयर शॉप से पार की हजारों की शराब

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मुजफ्फरनगर-सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल। होली के हुड़दंग और उल्लास के बीच संभल के हयातनगर क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की वैश्विक पहचान बन चुका प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट उद्योग इन दिनों गहरे संकट के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश