ग्रेटर नोएडा : राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रेजिस्टेंस व सुरक्षा गार्डों में मारपीट, 10 गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली के दिन सुरक्षा गार्ड्स और सोसायटी के निवासियों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई।  आरोप है कि सुरक्षा गार्ड्स ने लाठी-डंडों से कुछ निवासियों की पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड और रेजिडेंस किस प्रकार आपस में मारपीट करते कर रहे है। होली के अवसर पर कुछ लोग अपने परिवार के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान, सुरक्षा गार्डों ने आकर उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर तीन से चार सुरक्षा गार्डों ने एक निवासी के साथ धक्का-मुक्की की और उसे डंडों से पीटा। मारपीट की यह पूरी घटना किसी व्यक्ति के द्वारा अपने फ्लैट से मोबाइल कैमरे में कैद कर ली गई। उसके बाद इस घटना की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
 
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शांति भंग करने और मारपीट के आरोप में आनंद, गुड्डू कुमार, प्रकाश राय, किशन और दीपक के साथ ही दूसरे पक्ष के शिव कुमार शुक्ला, छबिनाथ, मदन लाल, राकेश और अनुराग कुमार  को गिरफ्तार किया है। बिसरख थाना प्रभारी के अनुसार  आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
बता दें कि होली के अवसर पर सोसाइटी के कुछ निवासी अपने परिवार और बच्चों के साथ ओपन एरिया में रंग खेलते हुए डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां तैनात कुछ सुरक्षा गार्ड पहुंचे और लोगों को रोकने लगे। निवासियों का आरोप है कि गार्ड्स ने डांस और जश्न मनाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, बहस कुछ ही देर में तीखी नोक-झोंक में बदल गई। इसी दौरान तीन से चार सुरक्षा गार्ड्स ने एक निवासी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जो मारपीट में बदल गई। 
Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

नई दिल्ली। भारत में फरवरी में रिटेल वाहन बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में वाहन बिक्री सालाना...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

मुजफ्फरनगर। मेरठ की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब वरिष्ठ शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं बहुआयामी अकादमिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव ने कमजोरी का रुख...
बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अमीननगर में गुरुवार को होली के त्योहार के ठीक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश