मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक अखबार के संपादक के घर पर फायरिंग कर दी। घटना के समय संपादक कामेश ठाकुर का पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और परिवार बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ हमलावर घर के बाहर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।
सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश या किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पत्रकार संगठनों ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां