मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन्स में SSP सतपाल अंतिल ने विधि-विधान से कराया होलिका दहन
मुरादाबाद में होली पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होलिका दहन का आयोजन पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पूजा-अर्चना कर निर्धारित समयानुसार होलिका दहन संपन्न कराया।
होलिका दहन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा की गई, जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण और उनके परिजन भी शामिल हुए। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान परिसर में उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है तथा हमें इस त्योहार को मिल-जुलकर और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों और उनके बच्चों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बच्चों के चेहरे पर रंगों की खुशी साफ झलक रही थी। पुलिस परिवार के बीच इस आयोजन ने आपसी संबंधों को और मजबूत किया।
रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित यह कार्यक्रम उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर #UPPolice के जवानों ने भी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और कर्तव्य के साथ-साथ पारिवारिक सौहार्द का भी संदेश दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां