मुरादाबाद: हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में पुलिस ने हनीट्रैप के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 3 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए थे कि आरोपियों ने साजिश के तहत अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये की मांग की।

शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल ये भी पढ़ें  शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद ये भी पढ़ें  मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

प्रॉपर्टी डीलर को बनाया निशाना

पूरा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रामगंगा विहार कॉलोनी से जुड़ा हुआ है। यहां रामगंगा विहार फेस-1 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर विकास मेहरा की पत्नी सुचिता मेहरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बिजनौर: रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा, अमन और तरक्की की मांगी दुआ ये भी पढ़ें  बिजनौर: रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा, अमन और तरक्की की मांगी दुआ

शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2025 में प्रॉपर्टी के काम के सिलसिले में विकास मेहरा की मुलाकात चक्कर की मिलक निवासी शीबा उर्फ शानिया पत्नी शादाब से हुई थी। शीबा ने खुद को प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा बताते हुए बड़े सौदे कराने का झांसा दिया और इसी बहाने विकास से नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी।

20 हजार रुपये लेकर रची साजिश

आरोप है कि शीबा ने प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर विकास मेहरा से 20 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद 24 फरवरी को उसने प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने विकास को जिगर कॉलोनी बुलाया।

वहां से चाबी लेने का बहाना बनाकर उसे चक्कर की मिलक स्थित एक दो मंजिला मकान में ले जाया गया, जहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे।

मारपीट कर बनाए अश्लील वीडियो

शिकायत के अनुसार, जैसे ही विकास मेहरा मकान के अंदर पहुंचे, वहां मौजूद 2-3 लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उनके कपड़े जबरन उतरवा दिए गए और महिलाओं के साथ उनकी अश्लील वीडियो बना ली गई।

इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की मांग की और उन्हें ब्लैकमेल करने लगे।

पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

घटना की जानकारी मिलने के बाद विकास मेहरा की पत्नी सुचिता मेहरा ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शीबा उर्फ सानिया, निशा पत्नी जावेद, मुस्कान पुत्री मुराद, अरमान उर्फ अमान, जावेद और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह गिरोह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दे चुका है।

इस घटना के सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है और लोग ऐसे हनीट्रैप गिरोहों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में खामनेई की शहादत पर फूटा गुस्सा: हजारों शिया महिलाओं और बच्चों ने काले कपड़े पहन निकाला शोक जुलूस

   मुजफ्फरनगर: ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के बाद मुजफ्फरनगर जनपद में शिया समुदाय का भारी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खामनेई की शहादत पर फूटा गुस्सा: हजारों शिया महिलाओं और बच्चों ने काले कपड़े पहन निकाला शोक जुलूस

संभल: मौत के बाद कराया बीमा, फर्जीवाड़ा कर क्लेम की रकम हड़पी — केस दर्ज

संभल जिले में बीमा धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण की मौत के एक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: मौत के बाद कराया बीमा, फर्जीवाड़ा कर क्लेम की रकम हड़पी — केस दर्ज

संभल: फाल्गुन मास की चौबीस कोसीय परिक्रमा संपन्न, फूलों और गुलाल की होली से गूंजा तीर्थ क्षेत्र

संभल में फाल्गुन मास के अवसर पर आयोजित चौबीस कोसीय मासिक परिक्रमा भक्तिभाव और उत्साह के साथ संपन्न हो गई।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: फाल्गुन मास की चौबीस कोसीय परिक्रमा संपन्न, फूलों और गुलाल की होली से गूंजा तीर्थ क्षेत्र

गाजीपुर कोर्ट को मिला 16 जिलों का अधिकार क्षेत्र, ANTF मामलों की सुनवाई अब एक ही स्थान पर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से जुड़े मामलों के लिए क्षेत्राधिकार को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर कोर्ट को मिला 16 जिलों का अधिकार क्षेत्र, ANTF मामलों की सुनवाई अब एक ही स्थान पर

अमरोहा: नौगावां सादात में मातमी जुलूस, शिया समुदाय में शोक और आक्रोश

मातमी जुलूस निकालकर अपने दुख का इजहार किया।       सड़कों पर उतरे लोग, निकाला मातमी जुलूस नौगावां सादात में निकाले गए...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: नौगावां सादात में मातमी जुलूस, शिया समुदाय में शोक और आक्रोश

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश