गाजीपुर कोर्ट को मिला 16 जिलों का अधिकार क्षेत्र, ANTF मामलों की सुनवाई अब एक ही स्थान पर
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से जुड़े मामलों के लिए क्षेत्राधिकार को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है। इस आदेश के तहत अब जनपद गाजीपुर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 (श्री शक्ति सिंह) के अधिकार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया है।
अब तक यह न्यायालय केवल गाजीपुर जनपद के मामलों की सुनवाई कर रहा था, लेकिन नई अधिसूचना के बाद 16 जिलों को भी इसके अधिकार क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है।
इन जिलों के मामले भी होंगे गाजीपुर में ट्रांसफर
नई व्यवस्था के तहत बलिया, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी कमिश्नरेट, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज कमिश्नरेट, भदोही, जौनपुर, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और अमेठी जनपदों के ANTF से संबंधित मामलों की सुनवाई अब गाजीपुर न्यायालय में की जाएगी।
ये भी पढ़ें "सहारनपुर में सड़क पर लिखा- मुसलमानों का प्रवेश वर्जित; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR"केंद्रीकृत सुनवाई से मिलेगी तेजी
सरकार के इस निर्णय को मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। एक ही न्यायालय में मामलों की सुनवाई होने से जांच और अभियोजन प्रक्रिया में समन्वय बेहतर होगा तथा मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।
कानून व्यवस्था पर पड़ेगा सकारात्मक असर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से पूर्वांचल क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां