मुज़फ़्फ़रनगर में तकनीक के क्षेत्र में बीआईटी की ऊंची उड़ान, आईआईटीएम पुणे के साथ एमओयू से बदलेगी मौसम निगरानी की तस्वीर

संस्थान परिसर में स्थापित होगा 3डी-प्रिंटेड स्वचालित मौसम केंद्र, क्षेत्र के किसानों को फसल प्रबंधन में मिलेगी बड़ी मदद

मीरापुर (मुज़फ़्फ़रनगर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) ने मौसम विज्ञान और सटीक पूर्वानुमान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस साझेदारी के तहत बी.आई.टी. परिसर में भारत की अत्याधुनिक 3डी-प्रिंटेड स्वचालित मौसम प्रणाली स्थापित की जा रही है।

केद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शिवसाई अजित दीक्षित एवं डॉ. थारा प्रभाकरन तथा बीआईटी की ओर से निदेशक डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के ‘मिशन मौसम’ को मजबूती प्रदान करना और मौसम निगरानी नेटवर्क को ग्रामीण स्तर तक विस्तारित करना है।

रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

3D प्रिंटेड तकनीक: 'मेक इन इंडिया' का शानदार उदाहरण
संस्थान में स्थापित किया जा रहा 'मेक इन इंडिया' की तकनीक के तहत यह मौसम केंद्र पूरी तरह से स्वदेशी और कम लागत वाली 3डी-प्रिंटेड तकनीक पर आधारित है। स्वचालित प्रणाली वाला यह स्टेशन सौर ऊर्जा से संचालित होगा, जो पर्यावरण के अनुकूल है। इसके माध्यम से तापमान, आर्द्रता, वर्षा की मात्रा, वायु गुणवत्ता, हवा की दिशा और गति जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े रियल-टाइम में दर्ज होंगे। मार्च माह से पूर्ण रूप से कार्यशील होने के बाद यह केंद्र सीधा डेटा भारत मौसम विज्ञान विभाग को प्रेषित करेगा।

मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी, करोड़ों की अनियमितता की आशंका

विद्यार्थियों और किसानों के लिए वरदान
संस्थान प्रशासन के अनुसार, यह केंद्र केवल एक उपकरण नहीं बल्कि शोध का एक बड़ा केंद्र बनेगा। जहां इंजीनियरिंग के छात्र डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सेंसर टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मौसम विश्लेषण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। वहीं किसानों के लिए भी सटीक स्थानीय मौसम डेटा मिलने से क्षेत्र के किसानों को फसल प्रबंधन और आपदा पूर्व तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी।

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा
डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल ने बताया कि यह स्टेशन बी.आई.टी. को देश के चुनिंदा संस्थानों की श्रेणी में खड़ा कर देगा जो सीधे राष्ट्रीय मौसम ग्रिड से जुड़े हैं। यह पहल न केवल नवाचार को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सटीक पूर्वानुमान के माध्यम से सामाजिक लाभ भी सुनिश्चित करेगी।

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

मुजफ्फरनगर के जौली में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर उमड़ा शिया समाज का गुस्सा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

जौली(मुजफ्फरनगर)। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत की खबर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जौली में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर उमड़ा शिया समाज का गुस्सा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

मेरठ। ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध की तपिश और उसके चलते देशभर में बढ़ते तनाव को देखते हुए मेरठ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

इजराइल का आरोप- ईरान नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, ‘यह युद्ध अपराध’

तेल अवीव। इजराइल ने ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
 इजराइल का आरोप- ईरान नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, ‘यह युद्ध अपराध’

मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

   मेरठ। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत की खबर ने मेरठ के अब्दुल्लापुर क्षेत्र को गहरे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

उत्तर प्रदेश

मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

मेरठ। ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध की तपिश और उसके चलते देशभर में बढ़ते तनाव को देखते हुए मेरठ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

   मेरठ। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत की खबर ने मेरठ के अब्दुल्लापुर क्षेत्र को गहरे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले अंतर्गत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी पर तटबंध निर्माण को मंजूरी मिल गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

मुरादाबाद जनपद में पुलिस प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षु सिपाहियों की शारीरिक क्षमता को परखने के लिए रविवार को 10 किलोमीटर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश