इजराइल का आरोप- ईरान नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, ‘यह युद्ध अपराध’
तेल अवीव। इजराइल ने ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें रिहायशी इलाकों पर गिर रही हैं, जिसे इजराइल ने रविवार को 'युद्ध अपराध' करार दिया।
इजराइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन ने कहा कि हमले के स्पष्ट संकेत बताते हैं कि लक्ष्य कोई सैन्य प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि नागरिक इलाका था। उन्होंने दावा किया कि हमले में बच्चे, बुजुर्ग और विदेशी नागरिक प्रभावित हुए हैं। प्रवक्ता के अनुसार जिस इमारत के पास वह मौजूद थे, वहां एक फिलीपीन मूल की महिला की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले केवल इजराइल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य देशों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
‘हमारा लक्ष्य ईरानी जनता नहीं’
मॉर्मरस्टीन ने कहा कि इजराइल की सैन्य कार्रवाई केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है, जबकि ईरान नागरिक क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजराइल का विवाद ईरानी जनता से नहीं, बल्कि तेहरान के शासक तंत्र से है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि नागरिकों को निशाना बनाने की घटनाओं को रोका जाए और क्षेत्र में बढ़ती हिंसा पर अंकुश लगाया जाए।
बढ़ता क्षेत्रीय तनाव
मध्य पूर्व में हालिया घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। ईरान पहले ही कह चुका है कि उसकी कार्रवाई आत्मरक्षा के अधिकार के तहत है, जबकि इजराइल नागरिकों पर हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बता रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां